पंचकूला में जबरदस्त हंगामा: BJP मुख्यालय 'पंचकमल' का घेराव करने पहुंचे कांग्रेसी दिग्गज, पुलिस ने जबरन हिरासत में लिया

Edited By Isha, Updated: 22 Jul, 2026 07:37 PM

senior congress leaders arrived to lay siege to the bjp headquarters

पंचकूला में उस वक्त भारी बवाल देखने को मिला, जब हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश स्तरीय मुख्यालय 'पंचकमल' का

पंचकूला(उमंग): पंचकूला में उस वक्त भारी बवाल देखने को मिला, जब हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश स्तरीय मुख्यालय 'पंचकमल' का घेराव किया।

PunjabKesari
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पंचकूला पुलिस के बीच तीखी झड़प व ज़ोर-आजमाइश हुई, जिसके बाद पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए संजय दत्त (प्रभारी, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी),राव नरेंद्र सिंह (प्रदेश अध्यक्ष, हरियाणा कांग्रेस), चौधरी चंद्रमोहन (स्थानीय विधायक, पंचकूला)दर्जनों अन्य विधायक को हिरासत में ले लिया।

PunjabKesari
पंचकूला के सेक्टोरल एरिया में स्थित 'पंचकमल' कार्यालय की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने पहले से ही हैवी बैरीगेटिंग कर रखी थी। पुलिस बल ने जब कांग्रेसियों को आगे बढ़ने से रोका, तो कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर चढ़ गए। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया और प्रदर्शनकारियों को जबरदस्ती उठाकर पुलिस बसों में भरना शुरू कर दिया।

PunjabKesari
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग और पेपर लीक का मुद्दा
कांग्रेस का यह प्रदर्शन देशभर में छात्रों की मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन, कथित लाठीचार्ज और पेपर लीक प्रकरणों के विरोध में आयोजित किया गया था। प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाज़ी करते हुए हरियाणा के शिक्षा मंत्री के तत्काल इस्तीफे की मांग की।

PunjabKesari

प्रदर्शन के चलते पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 'पंचकमल' मुख्यालय के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त बल को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!