"प्रधानमंत्री के सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, राहुल गांधी पर मामला दर्ज हो", PM आवास के बाहर धरने पर भड़के अनिल विज

Edited By Harman, Updated: 22 Jul, 2026 12:34 PM

anil vij lashes out at rahul gandhi over sit in outside pm s residence

लोकसभा विपक्ष नेता राहुल गांधी ने कल छात्रों के समर्थन में प्रधानमंत्री के आवास के बाहर कांग्रेसी नेताओं के साथ धरना प्रदर्शन किया, जिसको लेकर हरियाणा के केबिनेट मंत्री अनिल विज ने गुस्से में लाल पीले होते हुए तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल...

अंबाला (अमन कपूर) : लोकसभा विपक्ष नेता राहुल गांधी ने कल छात्रों के समर्थन में प्रधानमंत्री के आवास के बाहर कांग्रेसी नेताओं के साथ धरना प्रदर्शन किया, जिसको लेकर हरियाणा के केबिनेट मंत्री अनिल विज ने गुस्से में लाल पीले होते हुए तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी पर प्रधानमंत्री के सुरक्षा में सेंध लगाने का मामला दर्ज किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये किसी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अगर बात करना चाहते हैं तो संसद जाए और बात करें कौन रोकता है। लेकिन प्रधानमंत्री आवास के बाहर जो हाई सिक्योरिटी जॉन है। वहां पर कोई गलत आदमी भी आ सकता है। कोई भी घटना दुर्घटना हो सकती है, कौन जिम्मेवार होगा बिल्कुल नहीं बख्शना चाहिए ।

समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर नीट का एग्जाम नाकामयाब रही है और उन्होंने नीट पेपर लीक मामले ने बीजेपी के कईं नेताओं पर धांधली में शामिल होने का आरोप लगाया। जिस पर हरियाणा के केबिनेट मंत्री अनिल विज ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नीट पेपर लीक की सुरक्षा एजेंसियां निष्पक्ष जांच कर रही है। अगर किसी के पास सबूत है तो उसका स्वागत है वो एजेंसियों को दे सकता है ।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!