Edited By Krishan Rana, Updated: 18 Jul, 2026 07:31 PM

अंबाला छावनी के हाउसिंग बोर्ड में एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ डॉग लवर वंशिका लांबा द्वारा डंडे से मारपीट का मामला
अंबाला (अमन कपूर): अंबाला छावनी के हाउसिंग बोर्ड में एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ डॉग लवर वंशिका लांबा द्वारा डंडे से मारपीट का मामला अब तूल पकड़ गया है। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने इस मामले में बैठक करके वंशिका लांबा की निंदा की और इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस को दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत वंशिका लांबा पर आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है।
बता दें कि शहर के सेक्टर-9 में एक सरदार जी के साथ की गई बदसलूकी का मामला अभी निपटा नहीं था कि अंबाला छावनी की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ तथा कथित डॉग लवर वंशिका लांबा द्वारा डंडे से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।
इस वीडियो वायरल के होते ही कई सामाजिक संगठन बुजुर्ग व्यक्ति के साथ हुए अन्याय के खिलाफ खड़े हो गए और मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत FIR नंबर 287 दर्ज करके BNS की कई धाराए लगाकर अपराधिक मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस ने बुजुर्ग व्यक्ति के साथ मारपीट करने और फिर उसका वीडियो वायरल करने के आरोप में BNS के तहत धारा 115, 138, 126, 333 और 351/2 के तहत मामला दर्ज कर लिया। यह मामला दर्ज होने के बाद अभी कई और नये मामले सामने आने का अनुमान लगाया जा रहा है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)