Edited By Isha, Updated: 17 Jul, 2026 12:08 PM

विकास और पर्यावरण संरक्षण के अनूठे संगम के साथ आज अंबाला-काला अम्ब हाईवे का औपचारिक उद्घाटन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से इस बेहद महत्वपूर्ण हाईवे प
अंबाला(अमन): विकास और पर्यावरण संरक्षण के अनूठे संगम के साथ आज अंबाला-काला अम्ब हाईवे का औपचारिक उद्घाटन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से इस बेहद महत्वपूर्ण हाईवे परियोजना को जनता को समर्पित किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर अंबाला शहर में एक भव्य और विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार देने के साथ-साथ पर्यावरण को बचाने का भी एक बड़ा संदेश सामने आया।

पर्यावरण संरक्षण का अनोखा संदेश
इलेक्ट्रिक वाहनों से पहुंचे भाजपा नेताइस कार्यक्रम की सबसे ज्यादा चर्चा और आकर्षण का केंद्र नेताओं का कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने का तरीका रहा। पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए पूर्व मंत्री असीम गोयल, मेयर अक्षिता सैनी और भाजपा जिलाध्यक्ष मनदीप राणा सहित तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी और पार्षद इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) का उपयोग करके कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। भाजपा नेताओं के इस कदम ने जनता के बीच ग्रीन एनर्जी और प्रदूषण मुक्त भविष्य का एक सकारात्मक संदेश दिया।

विपक्ष पर तंज: डीजल गाड़ी से पहुंचीं कांग्रेस विधायक शैली चौधरीएक तरफ जहां सत्ता पक्ष के नेता इलेक्ट्रिक गाड़ियों से 'गो-ग्रीन' का संदेश दे रहे थे, वहीं दूसरी तरफ नारायणगढ़ से कांग्रेस विधायक शैली चौधरी जब अपनी डीजल गाड़ी से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं, तो यह पूरे कार्यक्रम में चर्चा का विषय बन गया। राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और इसे भाजपा के 'इको-फ्रेंडली' दांव के सामने विपक्ष की चूक के रूप में देखा जा रहा है।

दीप प्रज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ
अंबाला में आयोजित इस गरिमापूर्ण कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री असीम गोयल और अंबाला की मेयर अक्षिता सैनी द्वारा पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई। इस दौरान मंच पर भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और स्थानीय पार्षद भी मौजूद रहे। नेताओं ने इस हाईवे को अंबाला और आसपास के क्षेत्रों के आर्थिक विकास के लिए एक मील का पत्थर बताया।