अंबाला में सट्टेबाजों पर पुलिस का शिकंजा, 4 आरोपी धड़ दबोचे; लाखों की नकदी व तीन लग्जरी कारें बरामद

Edited By Harman, Updated: 29 Jul, 2026 03:08 PM

ambala police action against bokkies accused arrested

हरियाणा के अंबाला में सट्टेबाजी के नए खेल का खुलासा हुआ है। यहाँ सीआईए-1 की टीम ने एक हाई-प्रोफाइल सट्टा गिरोह का पर्दाफाश किया है। हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी गिट्टियों के जरिए एक-एक लाख रुपये के भारी-भरकम दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे।

अंबाला (अमन कपूर) : हरियाणा के अंबाला में सट्टेबाजी के नए खेल का खुलासा हुआ है। यहाँ सीआईए-1 की टीम ने एक हाई-प्रोफाइल सट्टा गिरोह का पर्दाफाश किया है। हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी गिट्टियों के जरिए एक-एक लाख रुपये के भारी-भरकम दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने इस कार्रवाई में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से लाखों की नकदी व तीन लग्जरी कारें बरामद की हैं।

अंबाला सिटी में सीआईए-1 की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि शक्ति नगर के एक मकान में अवैध सट्टा चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरी योजना के तहत छापेमारी की। देर रात रात को जब पुलिस ने शक्ति नगर स्थित एक मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में दबिश दी, तो वहाँ का नजारा देख अधिकारी भी हैरान रह गए। कमरे में गद्दे बिछे हुए थे और चार युवक रंगीन गिट्टियों के सहारे जुआ खेल रहे थे। पूछताछ में खुलासा हुआ कि इन रंगीन गिट्टियों पर एक-एक लाख रुपये के दांव लगाए जा रहे थे। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान अतुल, अनिल कुमार, अमनप्रीत सिंह और दीपक साहनी उर्फ गुच्ची के रूप में हुई है। ये सभी आरोपी अंबाला के छोटा बाजार, हिम्मतपुरा, जगाधारी गेट और जग्गी कॉलोनी के रहने वाले हैं। ​इस हाई-प्रोफाइल रैकेट का मुख्य सरगना और मकान मालिक मनीष अभी फरार है। 

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह अंबाला कैंट निवासी बॉबी के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर गिट्टियों से जुआ खिलवाता था, जिसमें मनीष अपनी जगह और मकान मुहैया कराता था।​पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, वहीं मुख्य सरगना मनीष और बॉबी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। सीआईए 1 इंस्पेक्टर परमवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों के पास से कुल 4.40 लाख रुपये की नकदी,  रंगीन गिट्टियाँ और वारदात में इस्तेमाल की जा रही 3 लग्जरी कारें जब्त की गई हैं। इनसे पूछताछ की जाएगी कि इसमे और कौन लोग शामिल है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!