हाथ में चालू वॉकी-टॉकी, गले में दिल्ली विजिलेंस का कार्ड... छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में ऐसे खुला 'नकली अफसर' का खेल

Edited By Isha, Updated: 29 Jul, 2026 08:06 AM

fake vigilance officer  caught red handed while extorting money from a tte

अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नकली विजिलेंस अधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुधीर

अम्बाला छावनी: अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नकली विजिलेंस अधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुधीर कुमार के रूप में हुई है, जो दिल्ली के वसंत विहार इलाके का रहने वाला है।

पुलिस एफ. आई. आर. के अनुसार यह घटना 28 जुलाई 2026 की है। सी.आई.बी. और आर.पी.एफ. यूनिट अम्बाला छावनी के सब-इंस्पैक्टर सुमित कुमार को एक गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के मुताबिक ट्रेन नंबर 18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रैस के कोच ए-2 में एक व्यक्ति खुद को रेलवे विजिलेंस का अधिकारी बताकर घूम रहा है।

फर्जी आई.डी. और वॉकी- टॉकी बरामद
 सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जाल बिछाया और रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2/4 पर ट्रेन के पहुंचते ही आरोपी को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक फर्जीविजिलेंस पहचान पत्र बरामद हुआ, जिस पर सुधीर कुमार विजिलेंस रेलवे दिल्ली लिखा था। इसके अलावा उसके पास से एक मोटोरोला कम्पनी का वॉकी-टॉकी सैट भी चालू हालत में मिला, जिसका इस्तेमाल वह रौब जमाने के लिए कर रहा था। 

टी.टी.ई. को डराकर करता था अवैध वसूली
पूछताछ में आरोपी सुधीर कुमार ने कबूल किया कि वह असली अधिकारी न होने के बावजूद इस नकली आईडी और वॉकी-टॉकी का इस्तेमाल करता था। वह ट्रेनों में चैकिंग स्टाफ को विजिलेंस चैकिंग का डर दिखाकर धमकाता था और उनसे अवैध रूप से पैसे वसूलता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी के आरोप में नए कानून के तहत मामला दर्ज किया है। जी.आर.पी. अम्बाला कैंट थाने में आरोपी के खिलाफ धारा 318 (4), 319 (2), 204, 336, 340 और 308 बीएनएस के तहत मुकदमा नंबर 141 दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच एएसआई बलदेव सिंह को सौंपी गई।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!