अंबाला बनेगा नया इंडस्ट्रियल हब: राज्य स्तरीय समिति ने दी मेगा पार्क को मंजूरी, 304.10 करोड़ होंगे खर्च

Edited By Isha, Updated: 30 Jul, 2026 10:21 AM

ambala to become a new industrial hub state level committee approves mega park

राज्य स्तरीय समिति ने आईएमटी अंबाला में मेगा इंडस्ट्रियल पार्क स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब यह प्रस्ताव अंतिम स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। वहीं, परियोजना केंद्र की भाव्या

चंडीगढ़: राज्य स्तरीय समिति ने आईएमटी अंबाला में मेगा इंडस्ट्रियल पार्क स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब यह प्रस्ताव अंतिम स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। वहीं, परियोजना केंद्र की भाव्या (भारत औद्योगिक विकास योजना) के तहत विकसित होगी। चंडीगढ़ में मुख्य सचिव अनुराग सिंह रस्तोगी की अध्यक्षता वाली समिति की बैठक में करीब 108.58 एकड़ क्षेत्र में बनने वाले इस प्लग-एंड-प्ले औद्योगिक पार्क पर लगभग 304.10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

परियोजना के तहत 256 सी, औद्योगिक भूखंड, 15 तैयार फैक्टरी शेड, वेयरहाउस, कॉमन फैसिलिटी सेंटर, श्रमिक आवास, कौशल विकास केंद्र, आधुनिक न में सड़क नेटवर्क, बिजली-पानी की सुविधाएं, जल शोधन संयंत्र, कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट और हरित क्षेत्र विकसित किए जाएंगे।

उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि परियोजना केंद्र सरकार की सभी पात्रता शर्तों पर खरी उतरी है। इसका विकास एनआईसीडीसी और एचएसआईआईडीसी के संयुक्त विशेष प्रयोजन वाहन (एसपीवी) के माध्यम से किया जाएगा।

यह पार्क उत्तर हरियाणा में विनिर्माण, लॉजिस्टिक्स और औद्योगिक निवेश का प्रमुख केंद्र बनेगा। इससे बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को मजबूती मिलेगी और हरियाणा घरेलू व विदेशी निवेशकों के लिए और अधिक आकर्षक औद्योगिक गंतव्य के रूप में उभरेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!