हरियाणा में 150 से अधिक को कारण बताओ नोटिस,  28 से ज्यादा कर्मचारी Suspend... जानें क्या है वजह

Edited By Isha, Updated: 22 Jul, 2026 06:03 PM

show cause notices issued to over 150 people and 28 employees suspended

हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR - Special Intensive Revision) कार्य में ढिलाई और निर्देशों की अनदेखी करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। मतदाता सूची

चंडीगढ़ / करनाल: हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR - Special Intensive Revision) कार्य में ढिलाई और निर्देशों की अनदेखी करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। मतदाता सूची को अद्यतन (update) करने और त्रुटियों को दूर करने के लिए चलाए जा रहे इस अभियान में लापरवाही बरतने पर प्रदेश भर में 28 से अधिक बीएलओ को निलंबित कर दिया गया है, जबकि 150 से अधिक बीएलओ को कारण बताओ (Show-Cause) नोटिस जारी किया गया है। 

 प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, चुनाव आयोग द्वारा तय की गई समय-सीमा के भीतर घर-घर जाकर सत्यापन कार्य न करने और ऐप पर डेटा अपडेट न करने की शिकायतों पर यह कार्रवाई की गई है।  समय-सीमा की अनदेखी: निर्धारित समय सीमा के बावजूद कई बूथों पर मतदाता पुनरीक्षण का कार्य काफी पिछड़ा हुआ पाया गया।डिजिटल एंट्री में देरी: चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार बीएलओ को मोबाइल ऐप के माध्यम से मतदाता विवरण तुरंत अपलोड करना था, जिसमें कई अधिकारियों ने ढिलाई बरती।   शिकायतों के मुताबिक, कई क्षेत्रों में बीएलओ ने घर-घर जाने के बजाय फॉर्म वितरण व सत्यापन का काम अधूरा छोड़ दिया। 

ज़िला निर्वाचन अधिकारी का कड़ा संदेश"
एसआईआर कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो कर्मचारी अपने संवैधानिक दायित्वों को गंभीरता से नहीं लेंगे, उन पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!