पानीपत : ऑटोमोबाइल शॉप में घुसकर मैकेनिक पर किए ताबड़तोड़ वार, जान से मारने की दी धमकी; वजह जान चौंक जाएंगे

Edited By Harman, Updated: 10 Aug, 2026 01:03 PM

panipat man enters automobile shop and attacks mechanic

पानीपत में नूरवाला की इंदिरा विहार कॉलोनी में पाल ऑटोमोबाइल वर्कशॉप पर गाड़ी रिपेयरिंग के बकाया पैसे मांगना एक मैकेनिक को भारी पड़ गया। कार मालिक और उसके साथियों ने मैकेनिक पर लोहे की रॉड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत में नूरवाला की इंदिरा विहार कॉलोनी में पाल ऑटोमोबाइल वर्कशॉप पर गाड़ी रिपेयरिंग के बकाया पैसे मांगना एक मैकेनिक को भारी पड़ गया। कार मालिक और उसके साथियों ने मैकेनिक पर लोहे की रॉड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक का इलाज पानीपत के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित के पिता की शिकायत पर थाना सेक्टर 13-17 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रिपेयरिंग के पैसे मांगने पर विवाद

इंदिरा विहार कॉलोनी निवासी कर्मबीरपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पाल ऑटोमोबाइल नाम से गैराज/वर्कशॉप चलाते हैं। 6 अगस्त की सुबह राणामाजरा निवासी गुल्लू अपनी गाड़ी रिपेयरिंग के लिए वर्कशॉप पर छोड़कर गया था। कर्मबीरपाल के दो बेटे किरणपाल (23) और प्रदीप (26) वर्कशॉप पर काम संभाल रहे थे और उन्होंने गाड़ी का काम पूरा कर दिया था।

दुकान में घुसकर लोहे की रॉड से हमला

शिकायत के मुताबिक, 6 अगस्त की शाम करीब 7:30 बजे गुल्लू का बेटा काला और उनका एक ड्राइवर गाड़ी लेने वर्कशॉप पहुंचे। जब कर्मबीर के बेटे ने रिपेयरिंग का बकाया बिल मांगा, तो उन्होंने गाड़ी मालिक गुल्लू को भी मौके पर बुला लिया। आरोप है कि मौके पर पहुंचते ही गुल्लू ने लोहे की रॉड उठाकर किरणपाल पर हमला कर दिया। इसके बाद काला और ड्राइवर ने भी दुकान के अंदर घुसकर किरणपाल के साथ लात-घूंसों से जमकर मारपीट की।

कब्जा करने और जान से मारने की धमकी

मारपीट की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। जाते-जाते उन्होंने चेतावनी दी कि वे वर्कशॉप पर कब्जा कर लेंगे और उसे दोबारा खुलने नहीं देंगे। हमले में गंभीर रूप से घायल किरणपाल को तुरंत उपचार के लिए पानीपत के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं, पुलिस ने आरोपों की जांच करने के बाद 7 अक्टूबर को केस दर्ज किया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!