7 करोड़ नहीं दिए तो...पानीपत के कॉलेज संचालक को मिली धमकी, पुलिस ने 72 घंटे के अंदर दबोचे 4 आरोपी

Edited By Harman, Updated: 01 Aug, 2026 03:17 PM

panipat college director receives threat

पानीपत पुलिस ने शिक्षण संस्थान संचालक से 7 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाले गिरोह का 72 घंटे के अंदर पर्दाफाश करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित, रोहित, अजय और रिहान के रूप में हुई है।

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत पुलिस ने शिक्षण संस्थान संचालक से 7 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाले गिरोह का 72 घंटे के अंदर पर्दाफाश करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित, रोहित, अजय और रिहान के रूप में हुई है। इनमें दो आरोपी पानीपत के गांव अदियाना और दो गोहाना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं।

PunjabKesari

पुलिस के मुताबिक, शिक्षण संस्थान संचालक को कॉल कर 7 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। मामला पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह के संज्ञान में आते ही उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए सीआईए वन टीम को आरोपियों की धरपकड़ की जिम्मेदारी सौंपी। जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी रिहान कभी इसी शिक्षण संस्थान का छात्र रह चुका था। रिहान को संस्थान के चेयरमैन और उनकी आर्थिक स्थिति से जुड़ी जानकारी थी। पुलिस के अनुसार, इसी जानकारी के आधार पर आरोपियों को लगा कि यहां से बड़ी रकम हासिल की जा सकती है।

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों सीसीटीवी फुटेज और सूचना तंत्र की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई। जांच में सामने आया कि अमित, रोहित और अजय गिरोह के संपर्क में थे, जबकि रिहान संस्थान से जुड़ी अंदरूनी जानकारी जानता था। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रंगदारी की साजिश में शामिल अन्य लोगों और इनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटा रही है।

प्रेसवार्ता में एसपी भूपेंद्र सिंह ने इन आरोपियों को ‘भटके हुए युवा’ बताया। उन्होंने कहा कि युवाओं को शॉर्टकट के रास्ते पर नहीं चलना चाहिए। एसपी ने कहा कि अपराध करने के बाद विदेश में बैठकर कुछ दिन बचा जा सकता है, लेकिन कानून से हमेशा बचना संभव नहीं है। उन्होंने नागरिकों से कहा कि किसी को डरने की जरूरत नहीं है और पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। पानीपत पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अब जांच इस बात पर केंद्रित है कि 7 करोड़ की रंगदारी की साजिश में इन चारों के अलावा और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!