गुरुकुल में बेटी से मिलकर घर लौट रही थी मां...रास्ते में मौत ने छीन ली जिंदगी, पानीपत में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने महिला को कुचला

Edited By Krishan Rana, Updated: 27 Sep, 2026 09:09 PM

a mother was returning home after meeting her daughter at gurukul  death snatc

बेटी से मिलने की खुशी लेकर घर लौट रही एक मां की जिंदगी रास्ते में ही खत्म हो गई। खानपुर गुरुकुल, मोर माजरा

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत में बेटी से मिलने की खुशी लेकर घर लौट रही एक मां की जिंदगी रास्ते में ही खत्म हो गई। खानपुर गुरुकुल, मोर माजरा में पढ़ रही बेटी से मुलाकात कर पति के साथ बाइक पर पानीपत लौट रही महिला को नोहरा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली से बचने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गई। पति पत्नी सड़क पर गिर गए, लापरवाह ट्रैक्टर चालक ने महिला को कुचल दिया। हादसे में घायल महिला ने मौके पर दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान जाटल रोड निवासी प्रीति के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रीति अपने पति राजवीर के साथ बाइक पर खानपुर गुरुकुल, मोर माजरा गई थी, जहां उनकी बेटी पढ़ रही है। बेटी से मुलाकात के बाद दोनों पति-पत्नी बाइक पर वापस पानीपत लौट रहे थे।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। हादसा नोहरा गांव के पास हुआ है और मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

अगली बार समय पर आना मां

एक तरफ बेटी से मिलकर लौटने की खुशी थी, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही रास्ते में मां की सांसें थम गईं। इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में छोड़ दिया है। परिजनों सेमली जानकारी के मुताबिक प्रीति जब अपनी बेटी को मिलकर वापस लौटने लगे तो दसवीं क्लास में पढ़ने वाली बेटी ने कहा मां अगली बार जल्दी आना इस बार लेट आई हो।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!