गैंगस्टर्स के निशाने पर शहर के डॉक्टर: सुनील मेमोरियल अस्पताल के संचालक से मांगी गई 1 करोड़ की रंगदारी, लॉरेंस गैंग के नाम पर धमकी

Edited By Isha, Updated: 01 Oct, 2026 12:16 PM

1 crore extortion demanded from the operator of sunil memorial hospital

असंध रोड़ स्थित सुनील मेमोरियल अस्पताल के संचालक डॉ. संजय सैन से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते

पानीपत: असंध रोड़ स्थित सुनील मेमोरियल अस्पताल के संचालक डॉ. संजय सैन से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए 24 घंटे के भीतर रकम देने को कहा। रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

डॉ. संजय सैन ने पुलिस को बताया कि बुधवार दोपहर करीब 12 बजे उनके व्हाट्सएप पर अज्ञात नंबर से धमकी भरा संदेश आया। संदेश भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग से जुड़ा होने का दावा करते हुए एक करोड़ रुपये की मांग की। डॉक्टर के अनुसार, आरोपी ने उनकी गतिविधियों पर नजर रखने और रेकी करने की बात भी कही। साथ ही 24 घंटे के भीतर रकम नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। ब्यूरो

 
शहर में डॉक्टरों से रंगदारी मांगने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले आईबीएम अस्पताल के संचालक डॉ. गौरव श्रीवास्तव और रविंद्र अस्पताल के संचालक डॉ. तुषार को भी रंगदारी के लिए धमकियां मिलने के मामले सामने आ चुके हैं। इन मामलों में पुलिस की जांच जारी है। ताजा घटना के बाद चिकित्सकों में चिंता का माहौल है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!