पानीपत में लेडी चोर गैंग का आंतक...सूने घर पर धावा बोलकर उड़ाए सोने-चांदी के जेवर, वारदात CCTV में कैद

Edited By Krishan Rana, Updated: 29 Sep, 2026 05:32 PM

lady thief gang creates terror in panipat  raid empty house and steal gold and

पानीपत में महिला चोरों के एक गिरोह ने सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात

पानीपत (सचिन शर्मा) : शहर में महिला चोरों के एक गिरोह ने सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घर में परिवार की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर महिलाएं मकान में दाखिल हुईं और घर में रखे सोने-चांदी के जेवर, नकदी और बर्तन चोरी कर मौके से फरार हो गईं। चोरी की वारदात के बाद सामने आया वीडियो अब चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें संदिग्ध महिलाएं मकान के आसपास घूमती नजर आ रही हैं।

परिजनों के मुताबिक, जब वे घर लौटे तो सामान बिखरा पड़ा था। घर की तलाशी लेने पर जेवरात, कैश और बर्तन गायब मिले। इसके बाद चोरी की सूचना पुलिस को दी गई।

PunjabKesari

 

वीडियो सामने आने के बाद अब पुलिस इन महिलाओं की पहचान और उनकी गतिविधियों की जांच में जुटी है। आशंका जताई जा रही है कि महिलाएं पहले रेकी करती हैं और मौका मिलते ही सूने मकानों को निशाना बनाती हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और वीडियो के आधार पर संदिग्ध महिलाओं तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। चोरी हुए सामान और नकदी की कीमत कितनी है, इसका आकलन भी किया जा रहा है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!