मौत पर भी कमाई का खेल? पानीपत में पोस्टमार्टम जल्दी कराने के नाम पर मांगे 10 हजार, परिजनों ने पकड़कर किया हंगामा

Edited By Krishan Rana, Updated: 27 Sep, 2026 06:48 PM

a game of making money even after death a man in panipat demanded 10 000 rupees

पानीपत का सरकारी अस्पताल एक बार फिर सवालों के घेरे में है। इस बार मामला अस्पताल के शवगृह के बाहर

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत का सरकारी अस्पताल एक बार फिर सवालों के घेरे में है। इस बार मामला अस्पताल के शवगृह के बाहर पोस्टमार्टम के नाम पर कथित तौर पर 10 हजार रुपये मांगने का है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने हादसे में जान गंवाने वाले युवक के शव का पोस्टमार्टम जल्दी करवाने के बदले मृतक के परिजनों से 10 हजार रुपये की मांग की।

परिवार पहले ही जवान बेटे की मौत के सदमे में था। सड़क हादसे में परिवार के नौजवान की मौत के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचे थे। इसी दौरान शवगृह के बाहर मौजूद एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पोस्टमार्टम जल्दी करवाने के नाम पर उनसे 10 हजार रुपये मांग लिए।

पैसों की मांग सुनकर परिजन भड़क गए। उन्होंने उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया और मामले को लेकर विरोध जताया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में भी काफी देर तक चर्चा का माहौल बना रहा।

परिजनों का आरोप है कि दुख की इस घड़ी में उनकी मजबूरी का फायदा उठाने की कोशिश की गई। जिस परिवार ने अपना जवान बेटा खोया हो, उससे पोस्टमार्टम जैसी सरकारी प्रक्रिया के लिए पैसे मांगने का आरोप सामने आना गंभीर सवाल खड़े करता है।

वहीं, अस्पताल प्रबंधन ने इस मामले में अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि जिस व्यक्ति पर पैसे मांगने का आरोप है, उसका अस्पताल से कोई लेना-देना नहीं है। प्रबंधन के मुताबिक वह कोई बाहरी व्यक्ति है, जो अस्पताल को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है।
 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!