महिला वकील ने पानीपत ADC पर लगाए गंभीर आरोप, अधिकारी बोला- “ये तुम्हारी कोर्ट नहीं है, फेंककर मारे..., जानें पूरा मामला

Edited By Harman, Updated: 30 Sep, 2026 06:17 PM

female lawyer levels serious allegations against panipat adc

पानीपत में फैमिली आईडी से जुड़े मामले को लेकर एडीसी कार्यालय पहुंची एक महिला वकील ज्योति चौहान ने एडीसी पर कथित तौर पर अभद्र व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत में फैमिली आईडी से जुड़े मामले को लेकर एडीसी कार्यालय पहुंची एक महिला वकील ज्योति चौहान ने एडीसी पर कथित तौर पर अभद्र व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। 

महिला वकील के मुताबिक, वह अपने मामले से संबंधित कागजात लेकर एडीसी के पास पहुंची थी। इसी दौरान बातचीत के बीच एडीसी ने कथित तौर पर उसके कागजात फेंककर मार दिए। महिला वकील का आरोप है कि एडीसी ने उससे यह भी कहा कि “ये तुम्हारी कोर्ट नहीं है, वकालत मत झाड़ो।” महिला वकील ने पूरे घटनाक्रम को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि अधिकारी के पद पर बैठे व्यक्ति से इस तरह के व्यवहार की उम्मीद नहीं की जाती।

हालांकि, इस पूरे मामले में एडीसी ने महिला वकील द्वारा लगाए गए आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है। एडीसी का कहना है कि मामले को वकील बनाम अधिकारी के रूप में पेश नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि न तो उन्होंने और न ही उनके किसी स्टाफ ने महिला वकील के साथ कोई बुरा व्यवहार किया। फिलहाल मामला महिला वकील के आरोप और एडीसी के जवाब के बीच सामने आया है। ऐसे में दोनों पक्षों के दावों के बीच वास्तविक घटनाक्रम क्या था, यह जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही स्पष्ट हो सकेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!