पानीपत : मर गई मां की ममता...जीवित नवजात बच्चा को बोरे में पैक कर फेंका, पुलिस ने 4 घंटे में आरोपी महिला को पकड़ा

Edited By Harman, Updated: 03 Aug, 2026 02:26 PM

panipat living newborn baby was packed in a sack and thrown away

पानीपत में ममता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां किशनपुरा की गली नंबर-5 में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक प्लास्टिक के बोरे कट्टे में जीवित नवजात बच्चा मिलने से सनसनी फैल गई। नवजात लड़के को बोरे में पैक कर यहां फेंका गया था।

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत में ममता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां किशनपुरा की गली नंबर-5 में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक प्लास्टिक के बोरे कट्टे में जीवित नवजात बच्चा मिलने से सनसनी फैल गई। नवजात लड़के को बोरे में पैक कर यहां फेंका गया था।

स्थानीय निवासी अक्षय जिंदल ने सबसे पहले देखा। संदिग्ध हालत में पड़े प्लास्टिक के कट्टे को खोलकर देखा तो उसके अंदर नवजात बच्चा मौजूद था। बच्चे को जीवित देखकर अक्षय जिंदल ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नवजात बच्चे को अपने कब्जे में लिया। 

गिरफ्त में आई कलयुगी मां

समाज सेवीका सविता आर्य ने मौके पर जाकर शिवनगर कॉलोनी के आसपास के कैमरे को खंगाला। कैमरे में एक कमरे में बच्चों को ले जाती महिला दिख रही थी। जिसके बाद बच्चों को फेंकने वाली महिला का पता लग पाया। महिला बिहार की रहने वाली है। महज जन्म के 1 घंटे बाद ही बच्चे को कट्टे में बंद कर फेंका था। सविता आर्य ने पुलिस की मदद से 4 घंटे में ही महिला को ढूंढ निकाला। 

महिला के चार बेटियों के बाद बेटा पैदा हुआ था। लेकिन बेटा न रखने का एक बड़ा कारण विधवा होने के बावजूद महिला गर्भवती हुई थी। लोक लाज के चलते बच्चे को फेंका। पति की मौत के बाद महिला के किसी रिश्तेदार के साथ अवैध संबंध थे। महिला गर्भवती हुई तो छोड़कर फरार हो गया। फिलहाल महिला को पानीपत के समान अस्पताल लाया गया, जहां पर डॉक्टरों की देखरेख में जच्चा बच्चा का इलाज चल रहा है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!