...तो इस लिए हरियाणा के सीएम की थाली से हटाया गया था घेवर, सामने आई ये बड़ी वजह

Edited By Isha, Updated: 09 Aug, 2026 10:58 AM

so that is why ghevar was removed from the haryana cm s plate

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और उनकी पत्नी सुमन सैनी के लिए परोसे जाने वाले घेवर को लेकर पलवल जिले के डबचिक पर्यटन स्थल पर उस समय हलचल मच गई, जब मिठाई के डिब्बे की पैकेजिंग और उसकी

फरीदाबाद:  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और उनकी पत्नी सुमन सैनी के लिए परोसे जाने वाले घेवर को लेकर पलवल जिले के डबचिक पर्यटन स्थल पर उस समय हलचल मच गई, जब मिठाई के डिब्बे की पैकेजिंग और उसकी निर्माण एवं उपयोग की अंतिम तिथि को लेकर सवाल उठे। अधिकारियों की जांच के बाद घेवर को मुख्यमंत्री के मेन्यू से हटा दिया गया।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नायब सैनी मंगलवार शाम अपनी पत्नी सुमन सैनी के साथ वृंदावन जा रहे थे। इस दौरान वे नेशनल हाईवे स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर कुछ समय के लिए रुके। उनके साथ भाजपा महिला प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता भी मौजूद थीं। होडल के भाजपा विधायक हरेंद्र राम रतन, पलवल के पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक मंगला समेत कई नेताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

स्थानीय मिठाई विक्रेता से मंगवाया गया था घेवर
मुख्यमंत्री और अन्य मेहमानों के लिए स्थानीय मिठाई विक्रेता से घेवर मंगवाया गया था। भोजन परोसने से पहले स्वास्थ्य विभाग की दो सदस्यीय टीम खाद्य सामग्री की जांच कर रही थी। इसी दौरान घेवर के डिब्बे की लेबलिंग को लेकर अधिकारियों ने आपत्ति जताई।रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने संबंधित दुकानदार से घेवर की ताजगी और सेवन की समय-सीमा के बारे में जानकारी ली। दुकानदार ने कथित तौर पर बताया कि घेवर बनने के करीब दो घंटे के भीतर इसका सेवन कर लेना चाहिए। इसके बाद अधिकारियों ने घेवर को मुख्यमंत्री की थाली में परोसने से रोक दिया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दी अलग जानकारी
वहीं, खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजेश वर्मा ने मामले को लेकर अलग जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घेवर पर तारीख को लेकर कोई समस्या नहीं थी। उनके अनुसार, मुख्यमंत्री के लिए चंडीगढ़ से प्राप्त मेन्यू के अनुसार ही भोजन उपलब्ध कराया जाता है और मुख्यमंत्री को डायबिटीज होने के कारण घेवर को मेन्यू से हटाया गया था।उन्होंने यह भी बताया कि त्योहारों के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से नियमित रूप से मिठाइयों की सैंपलिंग की जाती है और यह कार्रवाई लगातार जारी है

DC ने सैंपल लेने के दिए निर्देश
घटना के बाद पलवल के उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र कुमार छिल्लर ने खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को संबंधित मिठाई विक्रेता की दुकान से सैंपल लेने के निर्देश दिए। साथ ही जिले की अन्य दुकानों से भी मिठाइयों के नमूने लेकर उनकी जांच कराने को कहा गया। बताया गया है कि निर्देश के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कई दुकानों से मिठाइयों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!