Panipat में ऑनलाइन ठगी का दर्दनाक अंत: लाखों गंवाकर कर्जदार बना युवक, तंग आकर पीया तेजाब...इलाज के दौरान मौत

Edited By Isha, Updated: 09 Aug, 2026 02:33 PM

tragic end to online fraud in panipat young man loses lakhs and falls into debt

अर्जुन नगर के श्रमिक मोतीलाल (29) ने ऑनलाइन ठगी से तंग आकर तेजाब पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वह पिछले छह महीनों से ठगों के बुने जाल में इस कदर उलझा हुआ था कि वह अपने दोस्तों

पानीपत: अर्जुन नगर के श्रमिक मोतीलाल (29) ने ऑनलाइन ठगी से तंग आकर तेजाब पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वह पिछले छह महीनों से ठगों के बुने जाल में इस कदर उलझा हुआ था कि वह अपने दोस्तों, परिजनों और जान-पहचान वालों से कर्ज लेकर लाखों रुपये गंवा चुका था। शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के गांव पिउरानिया निवासी सदा सिंह ने बताया कि वह पानीपत की अलग-अलग फैक्टरियों में मजदूरी करता है। उनका छोटा भाई मोतीलाल (29) भी साथ काम करता था। वह अर्जुन नगर में किराए का कमरा लेकर अकेले रहता था। मोतीलाल के साथी राहुल और परिजनों ने बताया कि करीब चार-पांच महीने पहले मोतीलाल ने नया एंड्रॉयड स्मार्टफोन खरीदा था। इससे पहले वह एक साधारण फोन का इस्तेमाल करता था। नया फोन लेने के बाद से ही मोतीलाल अधिकांश समय मोबाइल में ही व्यस्त रहने लगा था।

उसने अपने साथियों और आसपास के लोगों से बातचीत तक कम कर दी थी। परिजनों ने जब उसके फोन की जांच की तो उसमें कई संदिग्ध फोटो, चैट और कॉल डिटेल मिलीं। हैरान करने वाली बात यह है कि उसके मोबाइल में आखिरी कॉल पाकिस्तान के कंट्री कोड +92 से शुरू होने वाले एक विदेशी नंबर से आई थी।  

मृतक के पिता सुखबीर ने रोते हुए बताया कि कुछ दिन पहले मोतीलाल ने उन्हें फोन करके पैसों की सख्त जरूरत बताई थी। जब असमर्थता जताई तो उसने कहा कि वह जल्द ही लौटा देगा। मजबूरी में पिता ने गांव में ही किसी से 30 हजार ब्याज पर लेकर उसे भेजे थे। इसके अलावा मोतीलाल ने सहकर्मी से नौ हजार उधार लिए थे और कई अन्य दोस्तों से भी लगातार पैसों की मांग कर रहा था। जब साथियों को उस पर शक हुआ और उन्होंने उसका मोबाइल देखा, तब जाकर खुलासा हुआ कि वह किसी विदेशी नंबर से होने वाली ऑनलाइन ठगी का शिकार बन चुका है। साथियों ने उसे सतर्क भी किया था। सिर पर चढ़ता कर्ज और ठगी के पैसे वापस न मिलने के तनाव में खौफनाक कदम उठा लिया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!