Haryana : बेटे को संगठन में बड़ा पद दिलाने में कामयाब हुए कुलदीप बिश्नोई...भव्य बिश्नोई बने प्रदेश उपाध्यक्ष, हुआ ग्रैंड वैलकम

Edited By Krishan Rana, Updated: 09 Aug, 2026 05:59 PM

haryana kuldeep bishnoi succeeded in getting his son a big post in the organiza

पिछले कई दिनों से राजनीति में सक्रिय दिखाई देने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई के बेटे पूर्व विधायक भव्य बिश्नोई

हरियाणा डेस्क : पिछले कई दिनों से राजनीति में सक्रिय दिखाई देने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई की मेहनत आखिरकार रंग लाई। भाजपा ने कुलदीप बिश्नोई के बेटे पूर्व विधायक भव्य बिश्नोई को प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है।

 प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद हिसार पहुंचे भव्य बिश्नोई का भव्य स्वागत किया गया। गाड़ियों के लंबे काफिले के साथ भव्य बिश्नोई ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया,और मीडिया से बातचीत में भाजपा के नेतृत्व का आभार भी जताया।

PunjabKesari

इस मौके पर भव्य बिश्नोई ने कहा कि कि दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल ने इतनी कम उम्र में मुझे जो जिम्मेदारी दी है। उसके लिए मैं पार्टी के नेतृत्व का आभार जताता हूं और विश्वास दिलाता हूं कि अपनी जिम्मेदारी पूरी मेहनत और ईमानदारी से निभाऊंगा।

May be an image of one or more people, crowd, the Charminar and text

PunjabKesari

भव्य बिश्नोई ने कहा कि भारी बारिश के बीच कल हिसार पहुंचने पर फूल-मालाओं, पगड़ियों, मोटरसाइकिलों और गाड़ियों के काफिले के साथ मेरा भव्य स्वागत करने तथा अपना स्नेह और आशीर्वाद देने पहुंचे हिसार जिले के सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं, साथियों और शुभचिंतकों का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ।आपका यह अपार स्नेह, उत्साह और अपनापन मेरे लिए केवल स्वागत नहीं, बल्कि एक नई ज़िम्मेदारी निभाने की प्रेरणा और ऊर्जा है।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)          

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!