Edited By Harman, Updated: 07 Aug, 2026 12:32 PM

मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार को हरियाणा के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल समेत कई इलाकों में मध्यम बारिश और राज्य के अन्य हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। IMD द्वारा जारी किया गया यह...
हरियाणा डेस्क : मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार को हरियाणा के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल समेत कई इलाकों में मध्यम बारिश और राज्य के अन्य हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। IMD द्वारा जारी किया गया यह पूर्वानुमान दोपहर तक प्रभावी रहेगा।
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम वैज्ञानिक डॉ मदन लाल खिचड़ ने बताया कि मानसून ट्रफ हरियाणा के पास से गुजर रही है।उन्होंने कहा कि बंगाल की खाड़ी की तरफ से नमी आ रही है जिसके कारण मानसून की सक्रियता दोबारा देखने को मिली है।
मदन लाल खिचड़ ने कहा कि हरियाणा में 1 जून से अभी तक 171.3 मिलीमीटर बारिश हुई है जबकि 233 मिलीमीटर होनी चाहिए थी।इसलिए अब तक प्रदेश में 26% कम बारिश दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि अभी भी बारिश के सीज़न का कोटा बाकी है और संभावना यही है कि बीच-बीच में बारिश होती रहेगी। उन्होंने कहा कि यह बारिश सभी फसलों के लिए फायदेमंद रहेगी जो आगे बिजाई में भी काम आएगी।
मौसम वैज्ञानिक मदन लाल ने बताया कि अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आस पास बना हुआ जिसके ज्यादा बढ़ने की संभावना नहीं है।आने वाले दिनों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा और मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा।