Rain Alert : हो जाएं सावधान... हरियाणा में 13 अगस्त तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

Edited By Harman, Updated: 10 Aug, 2026 08:12 AM

heavy rain with thundershowers likely in haryana till august 13

हरियाणा में बारिश को लेकर मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है।  उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश का एक और दौर आने वाला है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, (IMD) ने 10, 11 और 13 अगस्त को हरियाणा,में कुछ जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में बारिश को लेकर मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है।  उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश का एक और दौर आने वाला है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, (IMD) ने 10, 11 और 13 अगस्त को हरियाणा,में कुछ जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं इस दौरान तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है।

मौसम विभाग ने अंबाला, पंचकुला, यमुनानगर गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, महेंद्रगढ़ में  तेज बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। इस दौरान लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।

बता दें कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस अंबाला में दर्ज हुआ, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री हिसार में रहा। हरियाणा में बीते रविवार कई जिलों में बारिश हुई है। वर्षा के बावजूद प्रदेश में अधिकतम तापमान में 2.8 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!