Ambala में अनियंत्रित ट्राले का कहर...एक के बाद एक कई गाड़ियों को मारी जोरदार टक्कर, हाईवे पर लगा भारी जाम

Edited By Krishan Rana, Updated: 31 Oct, 2026 04:09 PM

uncontrolled trailer wreaks havoc in ambala  hits several vehicles one after th

अंबाला चंडीगढ़ रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अनियंत्रित ट्राले ने सड़क पर चल

अंबाला (अमन कपूर): अंबाला चंडीगढ़ रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अनियंत्रित ट्राले ने सड़क पर चल रही चार कारों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। 

हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात प्रभावित हो गया। प्रत्यक्षदर्शी कार चालकों के मुताबिक, ट्राला चालक नशे की हालत में था और वह ट्राले पर नियंत्रण नहीं रख पाया। आरोप है कि चालक से ब्रेक नहीं लगी और उसने एक के बाद एक कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। कार चालकों का कहना है कि हादसा इतना भयानक था कि उनकी जान बाल-बाल बची।

वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से साइड करवाया और यातायात को सुचारू करवाया। हादसे में घायल ट्राला चालक को उपचार के लिए अंबाला शहर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!