अंबाला में सुबह-सुबह शर्ट फैक्ट्री में लगी भयानक आग, मची अफरा-तफरी; मौके पर पहुंची 8 दमकल गाड़ियां

Edited By Harman, Updated: 30 Oct, 2026 08:55 AM

major fire breaks out at a shirt factory in ambala early in the morning

अंबाला शहर की न्यू मॉडल कॉलोनी में सुबह एक शर्ट फैक्ट्री में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया।

अंबाला (अमन कपूर) : अंबाला शहर की न्यू मॉडल कॉलोनी में सुबह एक शर्ट फैक्ट्री में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि फैक्ट्री में रखा सामान और अन्य सामान जलकर राख हो गया। 

आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग की गंभीरता को देखते हुए अंबाला शहर और अंबाला कैंट से दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं। दमकल की 8 गाड़ियों ने करीब दो घंटे तक लगातार प्रयास करते हुए आग पर काबू पाया। वहीं फैक्ट्री मालिक का कहना है कि आग किस वजह से लगी, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। पटाखे या शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका है, लेकिन आग ने उनकी पूरी फैक्ट्री को तबाह कर दिया है। इस घटना में उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

दमकल विभाग के कर्मचारियों के अनुसार आग पर काबू पा लिया गया है। मौके पर अंबाला शहर और अंबाला कैंट से दमकल की गाड़ियां बुलाई गई थीं। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका। इस दौरान स्थानीय लोगों और पुलिस ने भी आग बुझाने में मदद की। मौके पर पहुंचे पार्षद प्रतिनिधि रोहित शर्मा विशु ने भी राहत कार्यों में सहयोग किया। वहीं पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को संभालने में अहम भूमिका निभाई।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!