दुखद खबर; पानीपत में स्कूल जा रहे मासूम को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला, परिवार में मचा कोहराम

Edited By Krishan Rana, Updated: 04 Aug, 2026 02:07 PM

tragic news a speeding tractor trolley ran over an innocent child on his way to

हरियाणा के पानीपत जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसमें एक बच्चे की

पानीपत (सचिन शर्मा) : हरियाणा के पानीपत जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक बच्चे की पहचान तीसरी कक्षा के छात्र शंकर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शंकर जब स्कूल जा रहा था तो तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे कुचल दिया। इस हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की बड़ी लापरवाही सामने आई है।

ट्रैक्टर-ट्रॉली इतनी तेज थी कि 50 मीटर तक बच्चे को घसीटता ले गई। इस घटना में बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

वहीं बच्चे के परिजनों ने बताया कि तेज रफ्तार ओर ओवर लोड की वजह से यह हादसा हुआ है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!