कॉल सेंटर कर्मी ने युवती के कमरे में घुसकर की छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 13 Jul, 2026 09:08 PM

young girl molested by call center employee in gurgaon

डीएलएफ फेज-3 में महिला सुरक्षा को तार-तार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। एक निजी कंपनी के कॉल सेंटर में काम करने वाले एक युवक ने शराब के नशे में धुत होकर युवती के कमरे में जबरन प्रवेश किया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): डीएलएफ फेज-3 में महिला सुरक्षा को तार-तार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। एक निजी कंपनी के कॉल सेंटर में काम करने वाले एक युवक ने शराब के नशे में धुत होकर युवती के कमरे में जबरन प्रवेश किया। उसके साथ अश्लील हरकतें व छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने युवती को जान से मारने की धमकी भी दी। इस हरकत के बाद पीड़िता ने शोर मचाया और उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शिकायत पर डीएलएफ फेज-3 थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 333, 351(2), 74, 75(2), 79 मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विल्सन जॉर्ज निवासी बुलंदशहर उत्तरप्रदेश के रूप में हुई। आरोपी गुरुग्राम के उद्योग विहार में स्थित एक निजी कंपनी के कॉल सेंटर में काम करता है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, युवती ने शिकायत में बताया कि वह गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में काम करती है। डीएलएफ फेज-3 स्थित एक पीजी में रहती है। उन्होंने बताया कि दो जुलाई की रात को वह कमरे में मौजूद थी, तभी शराब के नशे में धुत्त एक युवक उसके कमरे में जबरन घुस गया। युवती के विरोध करने पर आरोपी ने युवती के साथ अभद्रता करते हुए छेड़छाड की। पीड़िता के विरोध और शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। वारदात के बाद पीड़िता बेहद सहम गई थी। हिम्मत जुटाने के बाद 12 जुलाई को पुलिस में शिकायत देकर मामला दर्ज करवाया गया। 

 

डीएलएफ फेज-3 थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी विल्सन जॉर्ज को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने वारदात के दौरान शराब पी रखी थी और वह अपने दोस्त के पीजी में आया था, गलती से पीड़िता के पीजी में चला गया। मामले में जांच जारी है।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!