कैथल के सजूमा गांव में दूषित पानी का कहर: 15 दिन में 70 बच्चे बीमार, 11 साल की मासूम की मौत!

Edited By Isha, Updated: 12 Jul, 2026 10:54 AM

70 children fall ill in kaithal in 5 days 11 year old girl dies

कैथल हल्के के सजूमा गांव में दूषित पेयजल ने तबाही मचा दी है। मात्र 15 दिनों के अंदर हेपेटाइटिस-ए और पोलियो जैसे गंभीर संक्रमण से 70 से अधिक बच्चे बीमार पड़ गए हैं, जबकि 11 वर्षीय बालिका रितिका

कैथल(जयपाल रसूलपुर): कैथल हल्के के सजूमा गांव में दूषित पेयजल ने तबाही मचा दी है। मात्र 15 दिनों के अंदर हेपेटाइटिस-ए और पोलियो जैसे गंभीर संक्रमण से 70 से अधिक बच्चे बीमार पड़ गए हैं, जबकि 11 वर्षीय बालिका रितिका की पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के दौरान दुखद मौत हो गई। गांव में हर गली में बच्चे बीमार पड़े हैं, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

PunjabKesari
कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला आज सजूमा गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की, बच्चों का हालचाल जाना और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।

विधायक आदित्य सुरजेवाला ने भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री नायब सैनी पर हमला बोलते हुए कहा कि जब भाजपा सरकार व मुख्यमंत्री नायब सैनी जनता को पीने का स्वच्छ पानी तक नहीं दे सकते, तो उसे सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

आदित्य सुरजेवाला ने सरकार से मृतका रितिका के परिवार को तुरंत मुआवजा देने और सभी प्रभावित परिवारों को उचित आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह इस मुद्दे को विधानसभा में जोरदार तरीके से उठाएंगे।

पीड़ित परिवारों ने बताया कि लंबे समय से गांव की पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त है, नालियों का गंदा पानी पेयजल लाइन में मिल रहा है। नहरी पानी की बजाय गंदा पानी घरों तक पहुंच रहा है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके कारण संक्रमण पूरे गांव में फैल गया।

PunjabKesari

विधायक आदित्य सुरजेवाला ने भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री नायब सैनी से मांग करते हुए कहा कि मृतक रितिका के परिवार को तुरंत पर्याप्त मुआवजा दिया जाए। सभी बीमार बच्चों का उचित इलाज और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता दी जाए। दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। गांव में स्वच्छ पेयजल की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!