हिसार : GJU के लोकार्पण समारोह के बैनर से कुलदीप बिश्नोई का नाम और फोटो गायब, राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज

Edited By Krishan Rana, Updated: 12 Jul, 2026 07:11 PM

hisar kuldeep bishnoi s name and photo missing from gju inauguration banner sp

हरियाणा की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। हिसार स्थित गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय

हिसार (विनोद सैनी) : हरियाणा की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। हिसार स्थित गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) में आयोजित होने वाले माता अमृता देवी सर्कल और खेजड़ली महाबलिदान स्मृति शिल्प के लोकार्पण समारोह से पहले लगाए गए बैनर को लेकर राजनीतिक चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, समारोह के लिए लगाए गए आधिकारिक बैनर में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई का नाम शामिल नहीं है। बैनर में अन्य प्रमुख नेताओं के नाम और तस्वीरें दिखाई दे रही हैं, लेकिन कुलदीप बिश्नोई का नाम न होने से राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

बता दें कि कार्यक्रम से पहले उनकी फोटो लगी हुई थी, लेकिन बाद में पोस्टर बदल दिया गया। इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।  

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)           

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!