Edited By Isha, Updated: 12 Jul, 2026 08:19 AM

हरियाणा सरकार और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) राज्य से भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं। ब्यूरो के महानिदेशक (DG) ए.एस. चावला ने घोषणा की है कि जल्द ही एक विशेष
फरीदाबाद: हरियाणा सरकार और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) राज्य से भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं। ब्यूरो के महानिदेशक (DG) ए.एस. चावला ने घोषणा की है कि जल्द ही एक विशेष मोबाइल एप्लीकेशन (Mobile App) लॉन्च किया जाएगा। इस ऐप के जरिए सूबे के नागरिक घर बैठे ही भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों की शिकायत सीधे उच्च अधिकारियों से कर सकेंगे।इसके साथ ही, फरीदाबाद में ब्यूरो के कामकाज को और अधिक सुचारू बनाने के लिए एक नई और अत्याधुनिक चार मंजिला बिल्डिंग का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
गोपनीयता का रखा जाएगा खास ध्यान
भ्रष्टाचार के खिलाफ इस लड़ाई में जनता की भागीदारी बढ़ाने के लिए इस ऐप को बेहद सुरक्षित और यूजर-फ्रेंडली बनाया जा रहा है।नागरिक किसी भी भ्रष्ट गतिविधि या रिश्वत मांगने का वीडियो, ऑडियो या फोटो सीधे ऐप पर अपलोड कर सकेंगे।महानिदेशक ए.एस. चावला के अनुसार, इस ऐप में शिकायतकर्ता की प्राइवेसी (सीक्रेसी) का विशेष ध्यान रखा जाएगा। जब तक मामला पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो जाता, तब तक किसी भी शिकायतकर्ता की डिटेल सार्वजनिक नहीं की जाएगी।ऐप के जरिए आम जनता को सीधे ब्यूरो के हेल्पलाइन और अलग-अलग जिलों में तैनात एसीबी अधिकारियों के संपर्क सूत्र मिल सकेंगे।
फरीदाबाद में 9 करोड़ की लागत से बन रही नई बिल्डिंग
फरीदाबाद में एसीबी (ACB) के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए एक नई चार मंजिला बिल्डिंग की आधारशिला रखी गई है।
इस आधुनिक भवन के निर्माण पर करीब 9 करोड़ रुपये की लागत आएगी, जिसे अगले दो वर्षों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।यह बिल्डिंग पूरी तरह ईको-फ्रेंडली होगी, जिसमें सोलर एनर्जी (सौर ऊर्जा) और रेन वॉटर हार्वेस्टिंग (वर्षा जल संचयन) की विशेष व्यवस्था की जाएगी।