हरियाणा के इस शहर में चलेगा बुलडोजर, धार्मिक स्थलों से लेकर 200 से अधिक अवैध फार्म हाउस पर चलेगा पीला पंजा

Edited By Isha, Updated: 04 Jul, 2026 12:02 PM

bulldozers to roll in this haryana city

अरावली वन क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ चल रहे अभियान को अब और व्यापक किया जा रहा है। मकानों और मोबाइल टावरों के बाद अब वन विभाग की नजर वन क्षेत्र में बने अवैध धार्मिक स्थलों और उनके

फरीदाबाद(अनिल राठी): अरावली वन क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ चल रहे अभियान को अब और व्यापक किया जा रहा है। मकानों और मोबाइल टावरों के बाद अब वन विभाग की नजर वन क्षेत्र में बने अवैध धार्मिक स्थलों और उनके आसपास हुए अतिक्रमण पर भी है। विभाग इन सभी निर्माणों की संयुक्त रूप से जांच करेगा और नियमों के विरुद्ध पाए जाने वाले निर्माणों पर बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी।

PunjabKesari
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, अरावली क्षेत्र में अवैध निर्माणों को हटाने के लिए इस महीने संयुक्त निरीक्षण अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान के दौरान वन भूमि पर बने धार्मिक स्थलों, उनके आसपास हुए अतिक्रमण और अन्य अवैध निर्माणों का सर्वे कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग का कहना है कि वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
PunjabKesari
उधर, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (डीटीपी) विभाग ने भी जिले में अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई की तैयारी कर ली है। डीटीपी अधिकारियों के अनुसार, फरीदाबाद में 200 से अधिक अवैध फार्म हाउस चिन्हित किए गए हैं, जिन पर जल्द कार्रवाई शुरू होगी। इसके अलावा पंचशील कॉलोनी में भी बड़े पैमाने पर अवैध निर्माणों को हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा।

PunjabKesari

प्रशासन का कहना है कि अवैध कब्जों और नियमों के विपरीत किए गए निर्माणों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। संबंधित विभागों की संयुक्त टीम मौके पर निरीक्षण कर कानून के अनुसार कार्रवाई करेगी, ताकि अरावली क्षेत्र और अन्य स्थानों पर हो रहे अवैध निर्माणों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। वही डीटीपी का कहना है कि अवैध कॉलोनी में मकान ना खरीदे क्योंकि इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है इससे पहले भी क्या ही बिल्डरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है और आने वाले समय में भी इसी तरह की कार्रवाई बड़े पैमाने पर होगी

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!