"मजदूरी कर पाल रही थी मां..." पिता के साये के बाद अब इकलौते छोटे बेटे को भी निगल गया मौत का गड्ढा

Edited By Isha, Updated: 11 Jul, 2026 07:58 AM

class 4 student jumps into water filled pit after leaving school

फरीदाबाद में बल्लभगढ़ के आशियाना सेक्टर 62 आशियाना में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां पर प्राइमरी स्कूल से कुछ बच्चे निकल कर  पास की खाली पड़ी प्लॉट में बने पानी के गड्ढे  के पास चले गए

फरीदाबाद(अनिल राठी): फरीदाबाद में बल्लभगढ़ के आशियाना सेक्टर 62 आशियाना में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां पर प्राइमरी स्कूल से कुछ बच्चे निकल कर  पास की खाली पड़ी प्लॉट में बने पानी के गड्ढे  के पास चले गए। जिसमें से एक चौथी क्लास में पढ़ने वाले बच्चे ने नहाने के लिए उसमें छलांग लगा दी। बच्चे को पानी में डूबता देख बच्चों से शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद बच्चे को पानी से निकालकर निजी अस्पताल लेकर जाया गया। जहां उपचार के दौरान बच्चों की मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार गांव शाहपुरा के सरकारी स्कूल की प्राइमरी ब्रांच सेक्टर 62 आशियाना में बनी हुई है। यहां पर 5वीं तक क्लास लगाई जाती है। स्कुल टीचर उपकार ने बताया कि एसआईआर में दो महिला टीचरों की डयूटी लगी हुई है। जिस कारण स्कूल में केवल दो ही टीचर बचे हुए है।  

शुक्रवार को स्कूल शुरू होने के बाद वह दूसरे कमरे में थे और टीचर महिला कर्मी के साथ मिलकर बच्चों के लिए मिड-डे मील की तैयारी कर रही  थी,इसी दौरान क्लास 4 में पढ़ने वाला रेहान (8) नामक बच्चा कुछ बच्चों के साथ स्कूल के गेट पर खड़ा हुआ था। तभी किसी दूसरे बच्चे के साथ वह स्कूल के गेट से बाहर निकल गए। स्कूल के पास में ही खाली पड़े प्लाट मे एक बड़ा गड्ढा बना हुआ था। जिसमें बरसात का पानी भरा हुआ था। रेहान नहाने के लिए उसमें उतर गया। कुछ ही देर बाद उनको बच्चों ने आकर जानकारी दी की रेहान पानी में डूब रहा है। 

वह फौरन स्कूल से बाहर निकलकर वहां गए, जब तक वह वहां पर पहुंचे स्थानीय लोग बच्चे को पानी से निकाल चुके थे। जिसके बाद बच्चे को इलाज के लिए लेकर जाया गया। जहां निजी अस्पताल में उसको भर्ती कराया गया है।।
 

वही बच्चे की मॉ असरीन ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है। वह मजदूरी कर अपने बच्चों को पाल रही है वह आज अपने बच्चों को भेज कर ड्यूटी पर गई थी जिसके बाद उसे उसके बड़े लड़के ने बताया कि उसका छोटा बेटा पानी के गड्ढे में डूब गया था फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती कराया है तो वह स्थानीय लोग स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!