Edited By Isha, Updated: 11 Jul, 2026 09:03 AM

विशेष गहन पुनर्निरीक्षण (एसआईआर) के तहत जिले के मतदाताओं के लिए अपने एन्यूमरेशन फार्म भरकर जमा कराने का अब महज चार दिनों का समय शेष बचा है। आगामी 14 जुलाई 2026 तक सभी मतदाताओं
अंबाला: विशेष गहन पुनर्निरीक्षण (एसआईआर) के तहत जिले के मतदाताओं के लिए अपने एन्यूमरेशन फार्म भरकर जमा कराने का अब महज चार दिनों का समय शेष बचा है। आगामी 14 जुलाई 2026 तक सभी मतदाताओं को अपने फार्म बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के पास जमा करवाने अनिवार्य हैं, ताकि चुनाव कार्यालय समय पर इन्हें डिजिटलाइज करने की प्रक्रिया को पूरा कर सके।
अंबाला जिले में इस विशेष अभियान के तहत कुल 8 लाख 89 हजार 328 मतदाताओं को फार्म भरने थे। इनमें से अब तक 72 प्रतिशत मतदाताओं के फार्म डिजिटलाइज किए जा चुके हैं। हालांकि, अभी भी 28 प्रतिशत ऐसे मतदाता हैं जिनके फार्मों का डिजिटलाइजेशन होना बाकी है। अधिकारियों के मुताबिक, लगभग 6.42 लाख मतदाताओं के फार्म को जल्द से जल्द सिस्टम में अपडेट (डिजिटलाइज) करने का लक्ष्य रखा गया है।
बीएलओ को मिले सख्त निर्देश: घर-घर जाकर बांटे जा रहे फार्म
नगराधीश एवं उपनिवार्चन अधिकारी अभिषेक गर्ग ने बताया कि प्रशासन इस कार्य को समय पर पूरा करने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।बीएलओ लगातार घर-घर जाकर मतदाताओं को एन्यूमरेशन फार्म उपलब्ध करा रहे हैं।फील्ड से फॉर्म्स को तेजी से एकत्रित कर उनके डिजिटलाइजेशन का काम युद्धस्तर पर जारी है।सभी बीएलओ को निर्देश दिए गए हैं कि वे बचे हुए सभी फार्मों को जल्द से जल्द पूरा करवाएं।