सड़क हादसे में घायल के लिए मसीहा बने सांसद कार्तिकेय शर्मा, काफिला रोककर गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया

Edited By Krishan Rana, Updated: 11 Jul, 2026 08:14 PM

mp kartikeya sharma turned saviour for a road accident victim he stopped his co

राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए चंडीमंदिर टोल प्लाजा के

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए चंडीमंदिर टोल प्लाजा के निकट सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक युवती की तत्काल सहायता कर मिसाल पेश की। कार्यक्रम से लौटते समय जैसे ही उनकी नजर सड़क पर हुए हादसे पर पड़ी, उन्होंने बिना देर किए अपना काफिला रुकवाया और स्वयं मौके पर पहुंचकर घायल युवती की मदद की।

दुर्घटना में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई थी और काफी रक्तस्राव हो रहा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सांसद कार्तिकेय शर्मा ने किसी औपचारिकता का इंतजार नहीं किया और घायल युवती को अपनी ही गाड़ी में बैठाकर तुरंत निकट के अस्पताल पहुंचाया। वहां उन्होंने चिकित्सकों से संपर्क कर युवती को तत्काल भर्ती कराया और उपचार शुरू करवाया।

अस्पताल में सांसद कार्तिकेय शर्मा ने डॉक्टरों से घायल युवती की स्वास्थ्य स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि उपचार में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए तथा सभी आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि युवती को शीघ्र स्वस्थ किया जा सके।

इस अवसर पर सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि किसी भी संकट की घड़ी में जरूरतमंद की सहायता करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक और सामाजिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं होता और यदि किसी की जान बचाने का अवसर मिले तो हर व्यक्ति को आगे आना चाहिए।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए घायल युवती के शीघ्र स्वस्थ होने और सुरक्षित अपने परिवार के बीच लौटने की कामना की। सांसद की इस त्वरित मानवीय पहल की मौके पर मौजूद लोगों ने भी सराहना की और इसे जनप्रतिनिधि की संवेदनशील कार्यशैली का प्रेरणादायी उदाहरण बताया।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!