पंचकूला में बड़ा हादसा: स्कूल की बस ने 6 गाड़ियों को मारी टक्कर, बस में सवार थे 20 मासूम...मची चीख-पुकार

Edited By Isha, Updated: 07 Jul, 2026 10:19 AM

school bus rams into 6 vehicles 20 children have a narrow escape

हरियाणा के पंचकूला से एक बड़ी और हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ बच्चों से भरी एक निजी स्कूल की बस अचानक हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि यह बस चितकारा इंटरनेशनल स्कूल

पंचकूला (उमंग): हरियाणा के पंचकूला से एक बड़ी और हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ बच्चों से भरी एक निजी स्कूल की बस अचानक हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि यह बस चितकारा इंटरनेशनल स्कूल की थी, जो सुबह के समय बच्चों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान बस अचानक अनियंत्रित हो गई और उसने रास्ते में खड़ी करीब 6 गाड़ियों को एक के बाद एक जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। टक्कर की आवाज सुनते ही आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े।

बस में सवार थे 20 मासूम, मची चीख-पुकार
जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त स्कूल बस में करीब 20 बच्चे सवार थे। बस के गाड़ियों से टकराते ही अंदर बैठे बच्चे बुरी तरह डर गए और रोने-चिल्लाने लगे। स्थानीय लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत यह रही कि इस भयानक टक्कर के बावजूद बस पलटी नहीं और इसमें बैठे सभी बच्चे बाल-बाल बच गए। किसी भी बच्चे को गंभीर चोट आने की सूचना नहीं है।

गुस्साए लोगों ने किया हंगामा, पुलिस जांच में जुटी
हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। जिन लोगों की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई थीं, उन्होंने स्कूल बस के ड्राइवर की लापरवाही को लेकर मौके पर जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है और यह जांच की जा रही है कि हादसा ड्राइवर की लापरवाही के कारण हुआ या फिर बस के ब्रेक फेल होने की वजह से। स्कूल प्रशासन को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!