कुरुक्षेत्र में बाढ़ का खतरा: मारकंडा नदी में आया 14,000 क्यूसेक पानी, कठवा सहित कई गांव जलमग्न... फसलें बर्बाद

Edited By Isha, Updated: 11 Jul, 2026 10:43 AM

flood threat in kurukshetra markanda river receives 14 000 cusecs of water

लगातार पहाड़ों में हो रही बारिश का असर अब मैदानी इलाकों में दिखने लगा है। जिला कुरुक्षेत्र में शाहाबाद मारकंडा नदी में 14000 क्यूसिक से ज्यादा पानी आ चुका है। जिसकी वजह से गांव कठवा सहित 2 से 3 गांव

कुरुक्षेत्र(रणदीप): लगातार पहाड़ों में हो रही बारिश का असर अब मैदानी इलाकों में दिखने लगा है। जिला कुरुक्षेत्र में शाहाबाद मारकंडा नदी में 14000 क्यूसिक से ज्यादा पानी आ चुका है। जिसकी वजह से गांव कठवा सहित 2 से 3 गांव जलमग्न हो चुके हैं। और एक दूसरे गांव से संपर्क भी टूट चुका है।
PunjabKesari
गांव कठवा की सड़क पानी मे डूब गई है। और इस पानी की वजह से कई हजारों एकड़ फसल भी बर्बाद हो गई है। हालांकि प्रशासन का दावा था कि अबकी बार पुख्ता प्रबंध किए गए हैं किसी गांव को कोई भी नुकसान नहीं होगा। लेकिन मानसून की पहली बारिश ने ही प्रशासन के दावों की पोल खोल कर रख दी है। और हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गांव कठवा की सड़कों पर पानी ही अपनी नजर आ रहा है।

PunjabKesari

धरातल पर फेल हुए दावे, प्रशासन के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
बाढ़ की स्थिति ने प्रशासन की तैयारियों की पोल खोलकर रख दी है। मानसून से पहले प्रशासन का दावा था कि इस बार पुख्ता प्रबंध किए गए हैं और किसी भी गांव को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा, लेकिन हकीकत दावों के ठीक उलट निकली। हर वर्ष की भांति इस साल भी गांव कठवा टापू में तब्दील नजर आ रहा है।
PunjabKesari

ग्रामीणों का  आरोप है कि हर साल सरकार और प्रशासन बाढ़ से बचाने के बड़े-बड़े वादे करता है, लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं होता। हर वर्ष हमें इसी तरह भारी नुकसान और मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ती है।"

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!