शादी के मंडप में अनोखी पहल: दूल्हा-दुल्हन की इस पहल के मुरीद हुए लोग...सोशल मीडिया पर तारीफ

Edited By Isha, Updated: 10 Jul, 2026 04:40 PM

a unique initiative at the wedding mandap

जिला निर्वाचन चुनाव आयोग की ओर से चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जींद में एक बेहद अनोखी और सराहनीय पहल देखने को मिली। सामाजिक कार्यकर्ता सं

जींद: जिला निर्वाचन चुनाव आयोग की ओर से चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जींद में एक बेहद अनोखी और सराहनीय पहल देखने को मिली। सामाजिक कार्यकर्ता संजय रामफल के प्रयासों से एक विवाह समारोह डिजिटल नागरिक कर्तव्य और जागरूकता की मिसाल बन गया।

 उपायुक्त मनदीप कौर के मार्गदर्शन में चल रहे इस मतदाता जागरूकता अभियान के तहत, विवाह समारोह के दौरान एक नया अध्याय जुड़ा। शादी के पवित्र फेरे शुरू होने से ठीक पहले, दूल्हा-दुल्हन ने मंडप में ही सभी रिश्तेदारों, स्वजनों और मेहमानों की उपस्थिति में अपना एसआईआर (SIR) डिजिटल पंजीकरण कराया। विवाह की रस्मों के बीच लोकतंत्र के प्रति इस जिम्मेदारी को देखकर वहां मौजूद सभी मेहमानों ने तालियों के साथ नवदंपति की इस पहल का स्वागत किया।

इस अनोखी पहल के बाद शादी के बंधन में बंधे दूल्हा धीरज और दुल्हन अंतिमा ने समाज के नाम एक खूबसूरत संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मतदान केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक जिम्मेदारी है। यदि विवाह जैसे जीवन के सबसे शुभ और यादगार अवसर पर लोगों को मतदान और मतदाता सूची से संबंधित कार्यों के प्रति जागरूक किया जाए, तो इससे समाज में एक सकारात्मक और दूरगामी संदेश जाता है। नवदंपति ने विवाह में आए सभी मेहमानों और युवाओं से भी अपील की कि वे निर्वाचन आयोग के इस अभियान का हिस्सा बनें और समय रहते मतदाता सूची से जुड़े अपने सभी कार्य पूरे करें।

इस पूरे वाकये को धरातल पर उतारने वाले सामाजिक कार्यकर्ता संजय रामफल ने बताया कि उनका उद्देश्य सरकार और प्रशासन के इस गहन पुनरीक्षण अभियान को हर घर और हर दिल तक पहुंचाना है। विवाह समारोह जैसे सामाजिक आयोजनों में ऐसी पहल करने से लोग डिजिटल रजिस्ट्रेशन और मतदान के महत्व को आसानी से और लंबे समय तक याद रखते हैं। जिला प्रशासन और उपायुक्त मनदीप कौर के कुशल नेतृत्व में जिले में यह अभियान लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!