हरियाणा पुलिस का ESI 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा, विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

Edited By Harman, Updated: 08 Jul, 2026 12:26 PM

esi of haryana police caught red handed taking bribe of rs 2 lakh

: हरियाणा स्टेट विजिलेंस एंड एंटी-करप्शन ब्यूरो ने हरियाणा पुलिस के एक एक्सटेंडेड असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर (ESI) को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

फरीदाबाद : हरियाणा स्टेट विजिलेंस एंड एंटी-करप्शन ब्यूरो ने हरियाणा पुलिस के एक एक्सटेंडेड असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर (ESI) को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी होशियार सिंह, जो पलवल जिले के चांदहट पुलिस स्टेशन में ईआरवी का इंचार्ज था जो रंगे हाथों पकड़ा गया। शिकायतकर्ता हरियाणा पुलिस से सेवानिवृत्त असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर है। शिकायत में कहा गया है कि होशियार सिंह 2023 में पलवल के कैंप पुलिस स्टेशन में दर्ज हनी-ट्रैप केस में असली शिकायतकर्ता था। जांच के दौरान, सह-आरोपियों के खुलासे के आधार पर  शिकायतकर्ता  का नाम भी केस में जोड़ दिया गया, और वह फिलहाल बेल पर बाहर है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि होशियार सिंह ने केस को निपटाने के लिए ₹2 लाख मांगे। आरोपों की पुष्टि के बाद, विजिलेंस ब्यूरो ने जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!