Instagram पर फर्जी आईडी बनाकर महिला को किया बदनाम, एक गिरफ्तार

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 29 Jun, 2026 08:27 AM

woman arrested in case of create instagram fake id and post vulgar comments

साइबर क्राइम साउथ थाना पुलिस ने महिला की इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर उसकी फोटो पर अश्लील और अभद्र टिप्पणियां पोस्ट करने के मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपित महिला ने अपने पति के खिलाफ दर्ज मुकदमे का बदला लेने के लिए इस पूरी साजिश...

गुड़गांव, (ब्यूरो): साइबर क्राइम साउथ थाना पुलिस ने महिला की इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर उसकी फोटो पर अश्लील और अभद्र टिप्पणियां पोस्ट करने के मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपित महिला ने अपने पति के खिलाफ दर्ज मुकदमे का बदला लेने के लिए इस पूरी साजिश को अंजाम दिया था।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।


दरअसल, साइबर क्राइम साउथ थाना में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी ने उसके नाम से इंस्टाग्राम की फर्जी आईडी बनाई है। आरोपी ने उस आईडी पर उसकी तस्वीरें अपलोड कर अश्लील और अभद्र टिप्पणियां पोस्ट कीं, जिससे उसकी सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की। साइबर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और डिजिटल जांच के आधार पर मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने गुरुग्राम से एक महिला को गिरफ्तार कर लिया।

 

जिसकी पहचान यूपी के औरैया निवासी आरती के रूप में हुई है। पूछताछ में महिला ने बताया कि शिकायतकर्ता ने पहले उसके पति के खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज कराया था। उसी का बदला लेने और शिकायतकर्ता को समाज में बदनाम करने के उद्देश्य से उसने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई तथा उस पर महिला की फोटो लगाकर अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणियां पोस्ट कीं। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच अभी जारी है और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!