पहले CNG भरवाने को लेकर हुआ बवाल, मारपीट का वीडियो वायरल

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 09 Jul, 2026 09:38 PM

first there was a commotion over getting cng filled

घामडोज टोल के पास एक पेट्रोल पंप पर लाइन तोडक़र सीएनजी भरवाने को लेकर हुए विवाद में युवकों ने पेट्रोल पंप पर जमकर बवाल काटा। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): घामडोज टोल के पास एक पेट्रोल पंप पर लाइन तोडक़र सीएनजी भरवाने को लेकर हुए विवाद में युवकों ने पेट्रोल पंप पर जमकर बवाल काटा। मारपीट का वीडियो  सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस ने शिकायत, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के अनुसार 8 जुलाई को सूचना मिली थी कि घामडोज टोल स्थित पेट्रोल पंप पर कुछ युवकों के बीच मारपीट हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि मारपीट में घायल हुए दो कर्मचारियों को पहले नागरिक अस्पताल, सोहना ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए नागरिक अस्पताल, सेक्टर-10 गुरुग्राम रेफर कर दिया। उस समय घायलों ने उपचार के बाद शिकायत देने की बात कही थी।

 

इसके बाद 9 जुलाई को पेट्रोल पंप पर कार्यरत युवक ने पुलिस को लिखित शिकायत दी। जिसमें बताया गया कि एक वैगनआर कार में सवार तीन युवक लाइन तोडक़र सीएनजी भरवाने लगे। जब कर्मचारियों ने उन्हें निर्धारित लाइन में लगने के लिए कहा तो तीनों युवक भडक़ गए और कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि युवकों ने पास में पड़ी ईंट उठाकर शिकायतकर्ता और उसके साथी पर हमला करने का प्रयास किया तथा जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

 

पुलिस ने शिकायत, एमएलआर और अन्य साक्ष्यों के आधार पर भोंडसी थाना में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है तथा मामले की जांच जारी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!