हरियाणा के इस जिले में थमे 300 बसों के पहिये!प्रशासन की बेरुखी पर भड़के रोडवेज कर्मचारी... जानें कारण

Edited By Isha, Updated: 10 Jul, 2026 02:47 PM

wheels of 300 buses grind to a halt in this haryana district

हिसार में हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों का आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। लंबित वित्तीय लाभों की मांग को लेकर कर्मचारी आज दो दिन की सांकेतिक हड़ताल पर बैठ गए हैं। हड़ताल के चलते हिसार

हिसार(विनोद): हिसार में हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों का आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। लंबित वित्तीय लाभों की मांग को लेकर कर्मचारी आज दो दिन की सांकेतिक हड़ताल पर बैठ गए हैं। हड़ताल के चलते हिसार डिपो की करीब 250 से 300 बसों का संचालन पूरी तरह प्रभावित हुआ है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द मांगें नहीं मानीं तो पूरे हरियाणा में चक्का जाम किया जा सकता है।

हरियाणा रोडवेज हिसार डिपो में कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन आज 57वें दिन में प्रवेश कर गया। इसी क्रम में आज कर्मचारियों ने दो दिन की सांकेतिक हड़ताल शुरू करते हुए हिसार डिपो का चक्का जाम कर दिया, जिससे लगभग 250 से 300 बसों का संचालन प्रभावित हो गया।

कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में लंबित वित्तीय लाभ, मेडिकल भत्ता, महंगाई भत्ता (डीए), रात्रि ठहराव भत्ता और अन्य बकाया देयकों का जल्द भुगतान शामिल है। कर्मचारियों का कहना है कि अपने वैध अधिकारों के लिए उन्हें बार-बार आंदोलन का सहारा लेना पड़ रहा है, जो प्रशासन की उदासीनता को दर्शाता है।संयुक्त संघर्ष समिति का महाप्रबंधक के खिलाफ धरना पिछले कई दिनों से लगातार जारी है। कर्मचारियों का आरोप है कि कई बार आश्वासन मिलने के बावजूद उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

महासंघ के नेताओं ने कहा कि यह लड़ाई केवल वर्तमान कर्मचारियों की नहीं, बल्कि पूरे कर्मचारी वर्ग के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते समाधान नहीं निकला तो आंदोलन को पूरे प्रदेश में और तेज किया जाएगा तथा हरियाणा स्तर पर चक्का जाम का फैसला भी लिया जा सकता है।

आज हिसार में संयुक्त साझा मोर्चा के नेता भी आंदोलन में शामिल होने पहुंचे हैं। कर्मचारियों के अनुसार, यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!