Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 02 Jul, 2026 03:12 PM

पालम विहार के जेम्स इंटरनेशनल स्कूल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दो छात्रों में विवाद के बाद हिंसक झड़प हो गई। स्कूल में आयोजित Morpheus-2026 MUN कार्यक्रम के दौरान छात्रों में विवाद हो गया और दोनों छात्रों के साथी एक दूसरे से भिड़ गए।
गुड़गांव, (ब्यूरो): पालम विहार के जेम्स इंटरनेशनल स्कूल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दो छात्रों में विवाद के बाद हिंसक झड़प हो गई। स्कूल में आयोजित Morpheus-2026 MUN कार्यक्रम के दौरान छात्रों में विवाद हो गया और दोनों छात्रों के साथी एक दूसरे से भिड़ गए। पूरे घटनाक्रम के बाद स्कूल परिसर में अफरा तफरी मच गई। वहीं, लोगों ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

पालम विहार थाना प्रभारी के मुताबिक, यह हिंसक झड़प दो छात्रों में विवाद के बाद हुई। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर उनमें विवाद हुआ और विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में मारपीट होने लगी। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मामले में अभी तक न तो स्कूल प्रबंधन की तरफ से शिकायत दी गई है और न ही पीड़ित की तरफ से कोई शिकायत प्राप्त हुई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो पर संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी कर मामले की जांच के लिए स्कूल प्रबंधन और दोनों पक्षों को बुलाया गया है।

बताया जा रहा है कि स्कूल में कार्यक्रम के लिए अलग-अलग स्कूलों के छात्र भी शामिल हुए थे। वहीं, जब मामले में स्कूल प्रबंधन से बात करने का प्रयास किया गया तो उनकी तरफ से कोई भी पक्ष मीडिया के समक्ष नहीं रखा गया है। वायरल हो रही वीडियो में कुछ छात्र मिलकर एक छात्र को पीटते हुए भी नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही एक दूसरे पर कुर्सियों से भी हमला किया जा रहा है। गाली गलौज भी की जा रही है। इस दौरान सभी मर्यादाओं को लांघते हुए एक दूसरे पर हमला किया जा रहा है। वहीं, थाना प्रभारी ने बताया कि जब मामले में स्कूल प्रबंधन से बात की गई तो उन्होंने बताया है कि दोनों छात्रों व उनके परिजनों को आमने सामने बैठाकर समझौता करा दिया गया है। वहीं, थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।