Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 29 Jun, 2026 08:15 AM

सिकंदरपुर क्राइम ब्रांच ने अवैध गांजा सप्लाई करने के एक आरोपी को 4 किलो 456 ग्राम अवैध गांजे के साथ काबू किया है। आरोपी बिहार से गांजा लाकर गुरुग्राम में छोटे-छोटे पैकेट बनाकर बेचने की तैयारी में था।
गुड़गांव, (ब्यूरो): सिकंदरपुर क्राइम ब्रांच ने अवैध गांजा सप्लाई करने के एक आरोपी को 4 किलो 456 ग्राम अवैध गांजे के साथ काबू किया है। आरोपी बिहार से गांजा लाकर गुरुग्राम में छोटे-छोटे पैकेट बनाकर बेचने की तैयारी में था। आरोपी के खिलाफ थाना शिवाजी नगर में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
दरअसल, सिकंदरपुर क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि एक युवक राजीव चौक स्थित एनएच-48 पर बस स्टॉप के पास अवैध गांजा की सप्लाई करने आया है। पुलिस ने मौके पर दबिश मारते हुए युवक को 4 किलो 456 ग्राम अवैध गांजा सहित काबू कर लिया। आरोपी की पहचान बिहार के मधुबनी निवासी संतोष कुमार पासवान के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना शिवाजी नगर में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अवैध गांजा बिहार से लेकर आया था और गुरुग्राम में नशा करने वाले लोगों को छोटी-छोटी मात्रा में बेचने की योजना थी। इससे पहले ही उसे पकड़ लिया गया।