नशा तस्करी के खिलाफ नारकोटिक्स विभाग की गुड़गांव में बड़ी कार्रवाई, नशीली दवाओं के साथ एक काबू

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 15 Jun, 2026 06:24 PM

narcotics department arrested a person with narcotics

हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की गुरुग्राम टीम ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 120 प्रतिबंधित नशीली गोलियां और 12 बोतल कोडिन सिरप (कुल वजन 1400 ग्राम) बरामद किया गया है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की गुरुग्राम टीम ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 120 प्रतिबंधित नशीली गोलियां और 12 बोतल कोडिन सिरप (कुल वजन 1400 ग्राम) बरामद किया गया है। तस्कर इन नशीली दवाओं की सप्लाई अपनी सफेद रंग की ब्रेजा कार से कर रहा था।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

 ब्यूरो की गुरुग्राम यूनिट के प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि सहायक उप-निरीक्षक कपिल कुमार को एक सूचना मिली थी। सूचना थी कि नीरज नाम का व्यक्ति नशीली व प्रतिबंधित दवाइयां बेचने का काम करता है। वह अपनी सफेद ब्रेजा कार में नशीला पदार्थ लेकर सेक्टर-67 में एम्मार पाम सोसाइटी के पास आने वाला है। पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए घेराबंदी की और आरोपी को कार सहित दबोच लिया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में जब कार की तलाशी ली गई, तो भारी मात्रा में नशीला पदार्थ मिला।

 

टीम ने कार से डायजापाम की 30 गोलियां, अल्प्राजोलम की 60 गोलियां,लोराजेपाम की 30 गोलियां और कोडीन सिरप की 12 बोतलें बरामद की गई। पकड़े गए आरोपी की पहचान नीरज तंवर के रूप में हुई है, जो पलवल जिले के गांव लालवा का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। अब पुलिस उससे पूछताछ कर यह पता लगा रही है कि वह यह नशीली दवाइयां कहां से लाता था और शहर में किसे सप्लाई करने जा रहा था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!