मानसून से पहले गुड़गांव की सड़कों को डीप क्लीन करने के लिए चलेगा विशेष अभियान

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 15 Jun, 2026 06:30 PM

mcg will start special campign for road deep clean

नगर निगम गुरुग्राम की मेयर राजरानी मल्होत्रा की अध्यक्षता में सोमवार को एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में हाल ही में लागू की गई प्रशासनिक क्लस्टर एवं जोन व्यवस्था, मानसून तैयारियों, स्वच्छता व्यवस्था तथा नागरिक सेवाओं को और अधिक...

गुड़गांव, (ब्यूरो): नगर निगम गुरुग्राम की मेयर राजरानी मल्होत्रा की अध्यक्षता में सोमवार को एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में हाल ही में लागू की गई प्रशासनिक क्लस्टर एवं जोन व्यवस्था, मानसून तैयारियों, स्वच्छता व्यवस्था तथा नागरिक सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

मेयर राजरानी मल्होत्रा ने कहा कि नगर निगम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना है। नई क्लस्टर एवं जोन व्यवस्था से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी तथा जवाबदेही बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि मानसून से पहले स्वच्छता एवं जल निकासी व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर मजबूत किया जाए ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि नई प्रशासनिक व्यवस्था के माध्यम से प्रत्येक जोन में कार्यों की निगरानी और सेवा वितरण को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून तैयारियों, सफाई व्यवस्था तथा नागरिक शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए। उन्होंने कहा कि नगर निगम गुरुग्राम नागरिकों को बेहतर, पारदर्शी और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है तथा सभी अधिकारी निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करना सुनिश्चित करें।

 

बैठक में निगमायुक्त प्रदीप दहिया, अतिरिक्त निगमायुक्त अंकिता चौधरी, यश जालुका, रविन्द्र यादव, पूजा चांवरिया एवं डॉ. जयवीर यादव, संयुक्त आयुक्त डॉ. प्रीतपाल सिंह, डॉ. नरेश कुमार एवं रविन्द्र मलिक, मुख्य अभियंता विजय ढाका सहित कार्यकारी अभियंता उपस्थित रहे।

 

नई क्लस्टर एवं जोन व्यवस्था पर हुई विस्तृत चर्चा

बैठक में नगर निगम क्षेत्र में हाल ही में लागू की गई 2 प्रशासनिक क्लस्टर एवं 8 जोन व्यवस्था की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने नई व्यवस्था के तहत विभिन्न जोनों में प्रशासनिक जिम्मेदारियों, सेवा वितरण प्रणाली, शिकायत निवारण तंत्र तथा विकास कार्यों की निगरानी संबंधी तैयारियों की जानकारी प्रस्तुत की। मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नई व्यवस्था का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर, त्वरित एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसलिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक जोन में प्रभावी प्रशासन सुनिश्चित करें।

 

मानसून से पहले सड़कों की डीप क्लिनिंग का चलेगा विशेष अभियान

बैठक में आगामी मानसून को देखते हुए शहरभर में सड़कों की डीप क्लिनिंग के लिए विशेष अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्रमुख सड़कों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों तथा जलभराव संभावित क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाए, ताकि बारिश के दौरान गंदगी, सिल्ट एवं कचरे के कारण जल निकासी प्रभावित न हो। इसके अलावा नालों, ड्रेनों और सीवर लाइनों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने तथा स्वच्छता कार्यों की फील्ड स्तर पर निगरानी बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए।

 

नागरिक सेवाओं में गुणवत्ता और जवाबदेही बढ़ाने पर जोर

बैठक में सभी जोनों में जन शिकायतों के त्वरित समाधान, विकास कार्यों की निगरानी, संपत्ति कर, स्वच्छता, जल निकासी तथा अन्य नगर सेवाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए और फील्ड स्तर पर नियमित निरीक्षण किया जाए।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!