Haryana CET Group-D Recruitment: आवेदन करने वाले युवाओं में भारी उत्साह, अब तक 5.64 लाख से अधिक पंजीकरण

Edited By Isha, Updated: 28 Jun, 2026 01:51 PM

cet for group d 3 62 lakh candidates submitted applications

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की सीईटी ग्रुप-डी भर्ती के लिए अभ्यर्थियों में उत्साह लगातार बढ़ रहा है। अब तक 5,64,766 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है, जबकि 3,62,450 उम्मीदवारों ने अपने आवेदन अंतिम

चंडीगढ़ : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की सीईटी ग्रुप-डी भर्ती के लिए अभ्यर्थियों में उत्साह लगातार बढ़ रहा है। अब तक 5,64,766 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है, जबकि 3,62,450 उम्मीदवारों ने अपने आवेदन अंतिम रूप से सबमिट कर दिए हैं।

बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने अभी केवल पंजीकरण कराया है और अंतिम आवेदन जमा करना बाकी है। ऐसे में आयोग ने उम्मीदवारों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है, ताकि अंतिम समय में तकनीकी दिक्कतों से बचा जा सके। गौरतलब है कि आयोग ने सीईटी ग्रुप-डी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। आवेदन केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.hssc.gov.in के माध्यम से किए जा सकते हैं।

आयोग की अपील: अंतिम तिथि का इंतजार न करें
बड़ी संख्या में अधूरे आवेदनों को देखते हुए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी सलाह जारी की है। आयोग ने अपील की है कि जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक अपना आवेदन अंतिम रूप से जमा नहीं किया है, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर इस प्रक्रिया को पूरा कर लें।

अंतिम दिनों में वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ने के कारण तकनीकी दिक्कतें (सर्वर डाउन होना) आ सकती हैं। इसलिए किसी भी असुविधा से बचने के लिए समय रहते अपना आवेदन सबमिट कर लें। गौरतलब है कि आयोग ने सीईटी ग्रुप-डी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। आवेदन केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.hssc.gov.in के माध्यम से किए जा सकते हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!