Edited By Isha, Updated: 28 Jun, 2026 02:13 PM

यूपी के युक्क को भैंस बेचने के बहाने घर बुलाकर मारपीट और जबरन वसूली करने वाले गिरोह के दो और आरोपितों को पुलिस ने शुक्रवार को इसराना से गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान हरिनगर हाल इसराना
पानीपतः यूपी के युक्क को भैंस बेचने के बहाने घर बुलाकर मारपीट और जबरन वसूली करने वाले गिरोह के दो और आरोपितों को पुलिस ने शुक्रवार को इसराना से गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान हरिनगर हाल इसराना खुशीराम कालोनी निवासी न सीमा और रोहतक निवासी रूबी के रूप में हुई। दोनों आरोपित मां-बेटी हैं।
आरोपितों ने यूपी के बागपत निवासी सचिन सोलंकी से 60 हजार रुपये, दो मोबाइल फोन छीन थे व खाते से 6700 रुपये ट्रांसफर करवाए थे। थाना माडल टाउन प्रभारी इंस्पेक्टर जगमिंदर ने बताया कि सचिन सोलंकी ने पुलिस शिकायत में बताया था कि उसने 17 अप्रैल को पशु एप पर भैंस देखी थी। पानीपत के आरके पुरम निवासी अशोक से 70 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था।
18 अप्रैल को वह पानीपत पहुंचा, जहां अशोक उसे अपने घर ले गया। आरोप है कि वहां उसे एक कमरे में बैठाकर कुछ लोगों ने घेर लिया और छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगाकर धमकाया। इसके बाद उसे बंधक बनाकर मारपीट की और तमंचा-चाकू दिखाकर फोन पे से पैसे ट्रांसफर कराए थे। पूछताछ में आरोपित मां-बेटी ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने आरोपित जलमाना गांव के अशोक, मनोज और सोनीपत के गन्नौर निवासी अमित के साथ मिल वारदात को अंजाम देना स्वीकारा।