Haryana: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के ट्रायल के दौरान बड़ा हादसा, ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान

Edited By Isha, Updated: 28 Jun, 2026 01:41 PM

youth ends life by jumping in front of the train

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के ट्रायल के दौरान शनिवार दोपहर को एक युवक ने ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली। घटना सोनीपत व हरसाना कला रेलवे स्टेशन के बीच मोहन नगर बाबा कालोनी अंडरपास के समीप हुई।

 सोनीपत: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के ट्रायल के दौरान शनिवार दोपहर को एक युवक ने ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली। घटना सोनीपत व हरसाना कला रेलवे स्टेशन के बीच मोहन नगर बाबा कालोनी अंडरपास के समीप हुई। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया। फिलहाल, मृतक की पहचान नहीं हो

सकी है। जीआरपी उसके हुलिये और कपड़ों के आधार पर पहचान कराने का प्रयास कर रही है। जांच अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल चल रहा है। ट्रेन दोपहर 12:40 बजे सोनीपत जंक्शन से सब्जीमंडी के लिए रवाना हुई थी। 12:50 बजे उन्हें सूचना मिली कि किसी युवक ने ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली है। टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!