हरियाणा में धान की फसल पर 'चक्रवात अर्नब' की मार, खेतों में खड़ी बासमती की फसल गिरी; किसान परेशान

Edited By Harman, Updated: 30 Oct, 2026 01:11 PM

cyclone arnab  hits paddy crops in haryana standing basmati crops in the field

हरियाणा में चक्रवात अर्नब के कारण हुई बेमौसमी बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। गोहाना क्षेत्र में बारिश और तेज हवाओं के चलते खेतों में पककर तैयार खड़ी बासमती धान की फसल जमीन पर बिछ गई है।

गोहाना (सुनील जिंदल) : हरियाणा में चक्रवात अर्नब के कारण हुई बेमौसमी बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। गोहाना क्षेत्र में बारिश और तेज हवाओं के चलते खेतों में पककर तैयार खड़ी बासमती धान की फसल जमीन पर बिछ गई है। फसल गिरने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों ने सरकार से खराब हुई फसल का मुआवजा देने की मांग की है। वहीं कृषि विभाग ने किसानों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत नुकसान की सूचना दर्ज करवाने की अपील की है।

खेतों में पककर तैयार खड़ी बासमती धान की फसल हवा और बारिश के कारण गिर गई। किसानों का कहना है कि काफी बड़े क्षेत्र में फसल जमीन पर बिछने से नुकसान हुआ है। अब किसानों को चिंता है कि गिरी हुई फसल की गुणवत्ता प्रभावित होगी और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। किसानों ने सरकार से खराब हुई फसल की भरपाई के लिए मुआवजा देने की मांग की है।

वहीं कृषि विभाग ने किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत नुकसान की सूचना देने की सलाह दी है। कृषि विभाग के एसडीओ राजेंद्र कुमार मेहरा ने बताया कि केवल बारिश होने से यदि फसल को नुकसान नहीं होता और फसल नहीं गिरती, तो इस आधार पर योजना के तहत मुआवजा नहीं मिलता। लेकिन कटाई के बाद खेत में रखी धान की फसल खराब हो जाती है, तो बीमा करवाने वाले किसान नुकसान की सूचना दर्ज करवा सकते हैं।एसडीओ ने किसानों से अपील की है कि जिन किसानों ने अपनी धान की फसल का प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा करवाया हुआ है, वे फसल में हुए नुकसान का ऑनलाइन टोल फ्री नंबर 14447 पर रजिस्ट्रेशन करवाएं, ताकि नियमानुसार नुकसान का आकलन किया जा सके।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!