Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 22 Jun, 2026 06:31 PM

सीएम फ्लाइंग ने आज दोपहर को रेलवे स्टेशन के पास रेड कर सट्टा खाईवाली का भंडाफोड़ किया है। सीएम फ्लाइंग की टीम ने सेक्टर-5 थाना पुलिस के साथ मिलकर करीब 10 लोगों को हिरासत में लिया है।
गुड़गांव, (ब्यूरो): सीएम फ्लाइंग ने आज दोपहर को रेलवे स्टेशन के पास रेड कर सट्टा खाईवाली का भंडाफोड़ किया है। सीएम फ्लाइंग की टीम ने सेक्टर-5 थाना पुलिस के साथ मिलकर करीब 10 लोगों को हिरासत में लिया है। यहां मुख्य रूप से दो लोग सट्टा खिलाने का काम करते थे। सूचना के आधार पर टीम ने रेड कर उन्हें काबू किया और उनके कब्जे से करीब 4800 रुपए सहित डायरी, पैन व अन्य सामग्री बरामद की है। आरोपियों को पुलिस टीम के हवाले कर दिया गया है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
जानकारी के मुताबिक, सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के पास बनी दुकानों में अवैध रूप से सट्टा खिलाने का काम चलता है। इस पर टीम ने रेड कर आरोपियों को काबू किया। अधिकारियों ने बताया कि यहां पहले भी रेड की जा चुकी है और पहले भी इन आरोपियों को काबू किया गया था। आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई केस दर्ज हैं। वहीं, आज जब टीम ने मौके पर रेड की तो सट्टा खेल रहे लोग यहां से भागने लगे जिन्हें पुलिस की मदद से काबू कर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सीएम फ्लाइंग के अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों को सेक्टर-5 थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।