Edited By Krishan Rana, Updated: 02 Jul, 2026 03:53 PM

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की एक महत्वपूर्ण बैठक
हरियाणा डेस्क : हरियाणा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की एक महत्वपूर्ण बैठक 8 जुलाई, 2026 को चंडीगढ़ स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित होगी। इस बैठक में नवनियुक्त हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त भी शामिल होंगे।
बता दें कि इस बैठक में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी संजय दत्त मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। यह पार्टी की संगठनात्मक तैयारियों और आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर चर्चा करने का उनका पहला बड़ा कार्यक्रम होगा।
इस दौरान बैठक में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं सांसद कुमारी सैलजा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला, कांग्रेस कार्य समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य एवं सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं हरियाणा में पार्टी मामलों के सह-प्रभारी जितेंद्र बघेल भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)