Haryana : ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ सुखना लेक पर साइलेंट वॉक, हस्ताक्षर अभियान में लोगों ने दिखाई एकजुटता

Edited By Krishan Rana, Updated: 26 Jul, 2026 05:30 PM

haryana  silent walk  at sukhna against noise pollution people show solidarity

सिटी ब्यूटीफुल में लगातार बढ़ रहे ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ जागरूकता अभियान चला रही प्रयोग फाउंडेशन तथा सर्व प्रेम फाउंडेशन के

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): सिटी ब्यूटीफुल में लगातार बढ़ रहे ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ जागरूकता अभियान चला रही प्रयोग फाउंडेशन तथा सर्व प्रेम फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को सुखना लेक पर ध्वनि-द पीस प्रोजेक्ट के माध्यम से साइलेंट वॉक का आयोजन किया गया। जिसमें सौ से अधिक शहर वासियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में चंडीगढ़ के कई प्रख्यात चिकित्सक, बुद्धिजीवी, आईटी प्रोफेशनल तथा युवाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान हाथों में तख्तियां लेकर लोगों को ध्वनि प्रदूषण के विरूद्ध जागरूक किया गया। साइलेंट वॉक के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में तख्तियां ली और मुंह में उंगली रखकर शोर न करने के संबंध में फ्लैश मॉब का आयोजन किया। इस अवसर पर सुखना झील परिसर में ही ध्वनि प्रदूषण के विरूद्ध हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया जिसमें यहां आने वाले लोगों ने बैनर पर हस्ताक्षर करके ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ आवाज बुलंद की। इस अवसर पर सुनील गगनेजा ने शांति की ताकत दिखाने के लिए एक छोटे से मेडिटेशन सत्र का भी आयोजन किया।

सर्वप्रेम फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ.प्रेम ओझा तथा संस्थापक सदस्य रोमिका वढेरा ने कहा कि ध्वनि प्रदूषण तेजी से बढ़ रही समस्या है। इस समस्या के प्रति समय रहते गंभीरता नहीं दिखाई गई तो यह आने वाले समय में घातक रूप ले सकता है। आज के आयोजन का मुख्य उद्देश्य सुखना पर आने वाले लोगों को ध्वनि प्रदूषण के बारे में बताकर इस अभियान में शामिल करना था। यह शहर का शांत क्षेत्र माना जाता है। यहां बर्ड पार्क आदि भी है लेकिन ध्वनि प्रदूषण के कारण शहर की शांति भंग हो रही है। 

PunjabKesari

प्रयोग फाउंडेशन के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि इस अभियान के तहत शहर के कई स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा चुका है। आने वाले समय में पीजीआई चंडीगढ़ तथा जीएमसीएच 32 के बाहर भी ह्यूमन चेन बनाकर ध्वनि प्रदूषण के विरूद्ध लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ.कविता शर्मा, संजय ओझा, आराधना ओझा, प्रदीप समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)     

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!